Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा पुलिस और स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने किया वाहनों की जांच, दिया चेतावनी

वाहनों से उतरवाया गया काला स्टीकर और वाहनों का नोट किया गया नंबर

चन्दौली,
सकलडीहा। लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सीओ रघुराज के नेतृत्व मे गुरूवार को स्ट्रैटिक मजिस्टे्रट और कोतवाली पुलिस के द्वारा जगह जगह वाहनों की सधन तलाशी ली गई। इस दौरान दर्जनों चार पहिया वाहनों के काली रैपर को उतरवाया गया। पुलिस की सघन जांच पड़ताल से वाहन स्वामियों में खलबली मच गया। तीन सवारी और बगैर हेलमेट चलने वालों वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई किया गया।

फोटो : सकलडीहा में वाहनों की जांच करते हुए स्टै्रटिक मजिस्टे्रट की टीम पुलिस के साथ

आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिये पुलिस प्रशासन जुट गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फूंडे और पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब सहित अन्य आपत्ति जनक सामाग्री के वितरण को लेकर जगह जगह पुलिस की संयुक्त टीम ने जगह जगह तलाशी किया । 

 इस क्रम में सीओ रघुराज के नेतृत्व में केातवाली पुलिस ने डेढ़ावल, नईबाजार,सकलडीहा अलीनगर तिराहा, सकलडीहा चंदौली, चहनिया और धानापुर व कमालपुर रोड पर पैदल गश्त करते हुए चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सधन तलाशी अभियान चलाया। 

इस दौरान दर्जनों चार पहिया वाहनों के काली पट्टी उतरवाया गया। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और बगैर हेलमेट वालों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई की गयी। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जायेगा।

इस मौके पर स्ट्रैटिक मजिस्टे्रट सुदामा यादव,कोतवाल संजय कुमार सिंह, एसआई सुरेन्द्र कुमार,संदीप तिवारी,बंटी सिंह,प्रियांशु तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ