Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तुलसीआश्रम समीप रेलवे ट्रैक पर मिले शव का परिजनों ने किया शिनाख्त

चन्दौली,
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप दानापुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव रविवार को मिला था। सोमवार को देर शाम शव का शिनाख्त अजीत राजभर पुत्र दिलीप राजभर निवासी महडौरा के रूप में होने पर पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप दानापुर रेल रूट पर तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के 500 मीटर पूरब की ओर अप और डाउन लाइन के बीच में पोल संख्या 780/08 के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत होगयी थी। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नही हो पाने पर शव को पीएम हाउस भेज दिया गया था। 

सोमवार को परिजनों ओर से शिनाख्त करने पर शव का पीएम कराया गया। मृतक युवक बलुआ थाना क्षेत्र के भरपुरवा महडौरा गांव निवासी दिलीप राजभर का पुत्र अजीत राजभर बताया गया। अजीत राजभर दो भाईओं में सबसे बड़ा भाई था। युवक की मौत से परिजन सदमे में है। युवक काफी मिलनसार व मृदुभाषी था।

कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों केा सौप दिया गया है। परिजनो की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ