चन्दौली,
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महाल लाठ नंबर दो में बुधवार की रात12 बजे सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मकान मालिक के पुत्र और तीन सफाई कर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
क्षेत्र के न्यू महाल लाठ नंबर दो निवासी भरतलाल जायसवाल घर में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए टीम सफाई कर्मी बुलाए थे। बुधवार की रात में काली महाल निवासी 35 वर्षीय विनोद रावत पुत्र अशोक,30 वर्षीय लोहा पुत्र अथामी,40 वर्षीय कुंदन पुत्र दया सीवर की सफाई कर रहे थे। बताया जाता की सीवर की आधे से अधिक सफाई हो गई थी।इसी बीच जहरीली गैस से दम घुटने पर एक एक कर तीन सफाई कर्मी टैंक में गिर पड़े।
सफाई कर्मचारियों को बचाने के चक्कर में मकान मालिक का लड़का 23 वर्षीय अंकुर जायसवाल पुत्र भरतलाल जायसवाल सीवर में नीचे गया।जिससे जहरीली गैस के चपेट में आ गया। सबकों सीवर से बाहर न आता देखकर भरत शोर मचाने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे।इसी बीच किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दिया। आनन-फानन में पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने लोहा, कुंदन व अंकुर जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद रावत को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जिसकी ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले मौत हो गई। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मुगलसराय पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि न्यू महल में भरत नामक व्यक्ति के घर में तीन मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से गिर गए।इस बीच उनका पुत्र भी मजदूरों को बचाने में गिर गया।सूचना पर पुलिस ने लोगों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। जहां चारों की मौत हो गई।
मृतक परिजनों को आपदा कोष मिले चार लाख
जिलाधिकारी निखिल टी.फुंटे व पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने जिला चिकित्सालय पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसके साथ ही प्रशासन व पुलिस को आवश्यक सहयोग हेतु निर्देशित किया गया। दु:खद घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को आपदा कोष से 04-04 लाख रूपये सहायता राशि प्रदान की गई।
सीएम योगी ने जताया शोक
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने हृदय विदारक चंदौली हुई घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने और राहत उपायों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
0 टिप्पणियाँ