Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टेंपू खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक की मौत

चन्दौली,
चकिया। मंगलवार की रात्रि ग्राम सोनहुल,थाना चकिया,चन्दौली में टैम्पो खड़ा करने को लेकर प्रथम पक्ष पप्पू राम पुत्र रामजन्म व द्वितीय पक्ष के बच्चेलाल पुत्र सीकराम में मारपीट हो गई। जिसमें एक दूसरे के ऊपर ईंट से प्रहार करने से द्वितीय पक्ष के बच्चेलाल के सर में चोट आयी वहीं प्रथम पक्ष के पप्पू राम घायल हो गये। घायल पप्पू राम को सीएचसी चकिया ले जाने पर चिकित्सक द्वारा ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।बुधवार की सुबह इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा पप्पू राम को मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ