वाराणसी। लोकतंत्र का महापर्व शनिवार को है। मतदान दिवस को छुट्टी का दिन समझकर आराम न करें, आपका एक वोट देश की दशा और दिशा तय करता है। इसलिए घर से निकलिए सुबह ही बूथ पर डट जाएं और वोट की चोट से लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। ये बातें एसएसबी ग्रुप के डायरेक्टर व पूर्वांचल रियल स्टेट एसोसिएशन वाराणसी (PREA) के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कही। उन्होंने लोकतंत्र पर शायरी कहते हुए कहा "लोकतंत्र के महापर्व की अब फिर हो रही तैयारी मतदान सबको करना है बस यहीं अपील हमारी"।
काशीवासियो से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को पर्व की तरह मनाये और काशी का वोट प्रतिशत बढ़ाये। श्री सिंह ने कहा कि देश के भाग्य विधाता जनता हैं। आप सभी इसमें सहभागी बनें, वोट देना आपका अधिकार और फर्ज दोनों है। इसलिए, आइए हम सब अपना फर्ज निभाएं और वोट डालने जरूर जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान करके आपको अपनी ताकत का एहसास करना ही होगा।
0 टिप्पणियाँ