Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

चंदौली,
सकलडीहा ।क्षेत्र के कैली चंदौली मार्ग स्थित तारापुर रेलवे फाटक के समीप शनिवार को 75 वर्षीय चाय विक्रेता वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 
फोटो तारापुर रेलवे फाटक के समीप खून से लथपथ वृद्ध का पड़ा शव 

रुप्पीपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी रामप्रसाद प्रजापति विगत दिनो की भांति शनिवार को लगभग चार बजे भोर में तारापुर रेलवे फाटक के पास चाय की दुकान खोलने के लिए गए थे कि पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने इनकी धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। करीब आधा घंटे बाद बाद इनकी पत्नी चनरा देवी दूध लेकर दुकान पर पहुंची तो अपने पति को खून से लतपथ गिरे हालत में देखकर शोर मचाने लगी। 



आवाज मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए और इनको निजी वाहन द्वारा ट्रामा सेंटर वाराणसी इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सको ने मौत घोषित कर दिया। इनके शव को वापस लाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

 
मौत के बाद पुत्र दिनेश,मनोज, अशोक के अलावा पुत्री चिंता,तारा,सोनी व पत्नी चनरा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। हालांकि सभी पुत्र व पुत्री की शादी हो चुकी है। हालांकि घटना की पुलिस पारिवारिक विवाद के अलावा विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल में जूटी है। इस तरह से जघन्य अपराध लोगों के समझ से परे हैं।


 
यहां सुनसान स्थान होने के कारण इस तरह की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जा रहे हैं।ज्ञात हो की पिछले एक मार्च को उक्त स्थान के समीप ही कपड़ा व्यवसायीय व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। हालांकि इलाज के बाद उनकी जान बच गई। इस तरह की दूसरी घटना से लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ