दिव्यांग स्वीप आईकॉन राकेश रौशन और स्वीप सहयोगी फ़ैयाज़ अहमद ने दिलाई मतदान की शपथ
चंदौली,
चहनियां। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद में सरकारी एवम् निजी संस्थानों, समाजसेवियों, द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है जिसके क्रम में रविवार को मझिलेपुर गांव में आगामी 01 जून को मतदान करने के लिए जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश रौशन और स्वीप सहयोगी फैयाज अहमद के द्वारा दिव्यांगजनों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला दिव्यांग स्वीप आईकॉन राकेश रौशन ने कहा कि दिव्यांगजन भी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं और वे सभी मतदाता भी हैं। दिव्यांगजनों की मतदान के प्रति निष्क्रियता दूर कर उन्हें बूथ तक मतदान के लिए ले जाना हमारी प्राथमिकता है। भारत निर्वाचन आयोग दिव्यांगों को बहुत सारी सहूलियतें दे रहा है। उनके लिए मतदान स्थल पर रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की जाएगी।
ये खबरें पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बृद्ध का शव मिलने से सनसनी
श्री रौशन ने आगे कहा कि समाज के हर वर्ग के मतदान से ही राष्ट्र की उन्नति होती है। अच्छे व्यक्ति को मतदान करने से ही क्षेत्र का विकास होता है। लोकतंत्र का महापर्व मतदान आगामी 01 जून को है। इस दिन हमें निष्पक्ष, भयमुक्त होकर बिना किसी के लालच में आए नैतिक मतदान करना चाहिए। जाति, धर्म, क्षेत्रवाद हमारे विकास में बाधक है।
ये खबरें पढ़ें: अनशनरत डॉक्टर को हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष पद से हटाना निंदनीय,उत्पीड़न की कार्यवाई व उपेक्षा बन्द हो: माले
स्वीप सहयोगी फ़ैयाज़ अहमद ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में जनपद के दिव्यांगों ने बढ़चढ़ हिस्सेदारी की थी, जिससे दिव्यांगों का मतदान प्रतिशत 60% से भी ज्यादा हुआ था। भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति के मत का समान महत्व है, चाहे वह दिव्यांग हो या सकलांग। किसी के एक मत से सरकार बनती और बिगड़ती है। अतः दिव्यांग, पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, बुजुर्ग सभी लोग आगामी 01 जून को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
ये खबरें पढ़ें: वित्तीय वर्ष में हुई दर्जनों चोरियां, खुलासा एक का भी नही, दहशत में लोग,आला अधिकारी की मेहरबानी से कायम है दारोगाई
इस अवसर पर दिव्यांग श्यामप्रकाश निषाद, दिव्यांग गिरिजेश, दिव्यांग घूरफेक्कन राम, दिव्यांग चंद्रमा राम, राजेश यादव, रविन्द्र, राजाराम, छोटा पवन आदि लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ