Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तहसील स्तर पर स्थापित हुआ चुनाव कन्ट्रोल रूम, चौबीसो घंटे सुनी जायेगी समस्यायें

चन्दौली,
सकलडीहा, जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा ने सकलडीहा में चुनावी समस्या के निस्तारण के लिये चौबीस घंटा हेतु कंट्रोल रूप स्थापित किया है। यहां पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व संग्रह विभाग के अधिकारी नामित किये गये है। प्रतिदिन समस्याओं का बूथ स्तर पर निस्तारण करायेंगे।

फोटो: सकलडीहा तहसील के कंट्रोल रूम में समस्या सुनते हुए नायब तहसीलदार अजीत जायसवाल व राजेन्द्र

सकलडीहा विधान सभा और सैयदराजा विधानसभा की आंशिक बूथ के लिये तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर पर 05412-246474 पर अपनी चुनाव संबधी किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल नोट करा सकते है। एक जून तक कुल 13 विशेष निगरानी टीम राजस्व और सग्रह विभाग की ओर से नामित किया गया है। 

इसके निगरानी के लिये नोडल अधिकारी अमित सिंह नायब तहसीलदार नामित किये गये है। इसके अलावा लेखपाल रंजना सिंह, विनोद, प्रदुमन मिश्रा, आशा सिन्हा, चन्द्रकांत यादव, पंकज यादव, पूजा सिंह, रश्मि गुप्ता, अम्बरीश सिंह और आलोक पांडेय को संग्रह अमीनों के साथ नियुक्त किया गया है।

 तीन शिफ्ट में सुबह 8 बजे से 4 बजे, इसके बाद 4 बजे से 12 बजे और 12 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया गया है। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि चुनाव संबधी बूथ से लेकर अन्य समस्याओं को कंट्रोल रूम के नंबर पर ग्रामीण व जनप्रतिनिधि समस्या दर्ज करा सकते है। जिसका तत्काल प्रभाव से टीम के माध्यम से निस्तारण कराया जायेगा। 

इस मौके पर नायब तहसीलदार अजीत जायसवाल, राजेन्द्र,शाकिब अली, सुजीत कुमार सहित अन्य रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ