Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोकतन्त्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भागीदारी निभाना सबकी जिम्मेवारी : बीडीओ

चन्दौली,
सकलडीहा। विकास खण्ड के दिघवत ग्राम सभा में बुधवार को स्वीप योजन्तार्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से बैठक की गई। वहीं विभिन्न प्रकार की जानकारी दिलाते हुए लोगो को बढ़ चढ़ कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

फोटो: दिघवत ग्रामसभा में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करते बीडीओ के के सिंह व अन्य 

वहीं बीडीओ के के सिंह ने बताया कि 
लोकतन्त्र के महापर्व मे लोकतन्त्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भागीदारी निभाना सबकी जिम्मेदारी है। भारत एक असममित संघीय सरकार वाला लोकतंत्र है। यहां अधिकारी स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर और संघीय स्तर तक चुने जाते हैं।भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं की देखरेख निर्देशन और नियंत्रण का प्रभारी होगा।

 भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है। संगठन भारतीय राज्य विधानसभाओं, लोकसभा, राज्यसभा और देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव आयोजित करता है।आपको बस अपने इच्छित उम्मीदवार के नाम और प्रतीक के आगे नीले बटन को दबाना है। आप NOTA पर भी वोट कर सकते हैं। आपको अपनी उंगली पर स्याही का निशान मिलेगा जो दर्शाता है कि आपने मतदान किया है।

इस दौरान ए पी ओ मनरेगा अभिनव पाण्डेय, सचिव संजय यादव, प्रधान अनीता राजभर, प्रधान प्रतिनिधि राम सूरत राजभर, भोला सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ