संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महामाया पालीटेक्निक कालेज के शिक्षक अभिषेक सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

चित्र
परीक्षार्थी के साथ बदसलूकी करने का लगा आरोप चन्दौली धानापुर । महामाया पॉलिटेक्निक कालेज धानापुर में विगत 26 जून को परीक्षार्थी व उसके अभिभावक के साथ बदसलूकी करने के आरोपित शिक्षक के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद से आरोपित शिक्षक एवं उसके सहयोगियों में हड़कंप मच गया है। फोटो : आरोपित शिक्षक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो  धानापुर स्थित महामाया पॉलिटेक्निक कालेज में डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी प्रखर आनंद के साथ कक्ष निरीक्षक अभिषेक सिंह ने दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थी के विरोध जताने पर उसका कैरियर बर्बाद करने की धमकी दी। दूसरे दिन प्रधानाचार्य से शिकायत करने कालेज पहुंचे परीक्षार्थी व उसके अभिभावक के साथ भी शिक्षक ने प्रधानाचार्य की उपस्थिति में दुर्व्यवहार किया। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधानाचार्य ने तत्काल उक्त कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी से बाहर कर दिया था  घटना से आहत अभिभावक ने शिक्षक की हरकत को लेकर थाने में लिखित तहरीर दिया। जिसपर पुलिस ने उक्त शिक्षक के विरुद्ध विभिन्न धा...

चंदौली पुलिस ने गलतफहमियों के कारण दूर हुए दंपतियों को कराया एक

चित्र
महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से लगातार बिछड़े दम्पत्तियो मे पुनःलौटाई जा रही खुशियां  चन्दौली । पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है।   रविवार को ऐसे ही 02 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।  दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये।  महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।

चन्दौली में अर्बन क्रूजर से पचीस लाख रुपये की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

चित्र
एनएच 02 हाईवे नौबतपुर पिकेट के पास मिली सफलता चन्दौली, सैयदराजा।  पुलिस टीम ने एन एन 02 हाइवे नौबतपुर पिकेट के पास से अर्बन क्रूजर से पचीस लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राहुल कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह 35 वर्ष निवासी ग्राम महजपुरा थाना व्रिकम जिला पटना बिहार को गिरफ्तार किया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 104/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । फोटो : थाना सैयदराजा पर पुलिस टीम के साथ राहुल कुमार और अर्बन क्रूजर कार  प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा सत्यनाराण मिश्रा ने बताया कि रविवार को उ.नि.आलोक कुमार सिहं चौकी प्रभारी धरौली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एनएच 02 हाईवे नौबतपुर पिकेट के पास एक सफेद रंग की कार अर्बन क्रूजर टोयोटा का चालक तेजी से वाहन को चलाते हुए आ रहा है। उस वाहन में भारी मात्रा में शराब है जो बिहार में रेट से अधिक दाम पर बेचने ले जा रहा है। पुलिस टीम मय हमराह चेकिंग के दौरान गस्त में ही थी कि उक्त वाहन को घेर कर पकड़ लिया गया। चेकिंग के दौरान उक्त वाहन में से विभिन्...

बैंकिंग व आधार सेवाएं भी घर बैठे उपलब्ध करा रहा डाकिया - के के यादव

चित्र
चिट्ठी-पत्री बाँटने वाला डाकिया हुआ स्मार्ट, हाथ में स्मार्ट फोन व बैग में डिजिटल डिवाइस के साथ नई भूमिका चन्दौली ।विश्व भर में डाक सेवाओं में आमूल चूल परिवर्तन आये हैं। फिजिकल मेल से डिजिटल मेल के इस दौर में डाक सेवाओं में विविधता के साथ कई नये आयाम जुड़े हैं। डाककर्मी सरकारों और आमजन के बीच सेवाओं को प्रदान करने वाले एक अहम कड़ी के रूप में उभरे हैं। 01 जुलाई को पूरी दुनिया में ‘ नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे ’ के दिन डाककर्मियों का आभार व्यक्त करने का प्रचलन उभरा है। फोटो : पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव की फाइल फोटो  वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘नेशनल पोस्टल वर्कर डे’ की अवधारणा अमेरिका से आई, जहाँ वाशिंगटन राज्य के सीऐटल शहर में वर्ष 1997 में कर्मचारियों के सम्मान में इस विशेष दिवस की शुरुआत की गई। धीरे-धीरे इसे भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा। यह दिन दुनिया भर में डाककर्मियों द्वारा की जाने वाली सेवा के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि डाककर्मियों की भूमिका में तमाम परिवर्तन आए हैं। ‘ डाकिया डाक लाया’ ...

सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को ससम्मान दी विदाई

चित्र
चन्दौली । जनपद में तैनात 07 पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर शिविर पुलिस लाईन सभागार में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें अधिवर्षता पूर्ण कर चुके सभी पुलिसकर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई। फोटो :चन्दौली शिविर पुलिस लाईन सभागार  में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर विदा करते सीओ रघुराज अधिवर्षता पूर्ण कर चुके उ0नि0 नागरिक पुलिस लक्ष्मण सिंह, उ0नि0 नागरिक पुलिस मो0 नईमुद्दीन, उ0नि0 नागरिक पुलिस भरत राय, उ0नि0 नागरिक पुलिस शमशेर बहादुर सिंह, उ0नि0 नागरिक पुलिस छोटेलाल, उ0नि0 नागरिक पुलिस रामकुँवर व फॉलोवर सरल प्रसाद को फूल-माला पहनाकर विदा किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।

तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन और प्रदेश में बुल्डोजर राज का कल पार्टी करेगी विरोध : माले

चित्र
लखनऊ , 30 जून। भाकपा (माले) तीन नए आपराधिक कानूनों को एक जुलाई से लागू करने और अकबरनगर (लखनऊ) में भीषण बुल्डोजर अभियान चलाकर गरीबों के घरों को ध्वस्त कर दिए जाने के खिलाफ सोमवार (एक जुलाई) को प्रदेश सहित देश भर में विरोध दिवस मनाएगी। पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार के तीन नए कानून (क्रिमिनल कोड) औपनिवेशिक काल के कानूनों से भी ज्यादा दमनकारी बना दिये गए हैं। ये कानून हैं : भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, जो क्रमशः भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह लेंगे। इन कानूनों के कार्यान्वयन पर विराम लगाने और उन्हें उचित परीक्षण व विचार-विमर्श के लिए संसद में फिर से पेश करने की मांग की जाएगी। इन्हें जल्दबाजी में पारित किया गया था, जब 146 विपक्षी सांसद निलंबित थे।  माले नेता ने कहा कि लखनऊ के अकबरनगर में सुंदरीकरण और रिवर फ्रंट बनाने के लिए, कुकरैल नदी किनारे दशकों से बसे गरीब परिवारों के आशियाने पर, मुख्यमंत्री योगी का भीषण बुल्डोजर अ...

चंदौली पुलिस ने एनबीडब्लू में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चित्र
चंदौली । कोतवाली क्षेत्र के मझवार खास गांव के नागेन्द्र पाण्डेय पुत्र भोभल पाण्डेय उर्फ परमहंस पाण्डेय को मु0अ0सं0 10/14 धारा 147/323/325/341/504 भादवि व 3(1)x sc.st act मे जारी एनबीडब्लू के आधार पर रविवार को पूर्वान्ह 7:10 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर थाना हाजा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की गई। फोटो: सदर कोतवाली पर पुलिस टीम के साथ नागेन्द्र पाण्डेय  प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही के क्रम में   माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू के आधार पर गिरफ्तारी कर हिरासत में लेते हुए  आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 सूरज सिंह व का0 राजकुमार सरोज शामिल रहे।

गोवंश तस्करो के विरूद्ध की गयी गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

चित्र
चंदौली, सकलडीहा । थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज मुकदमा में वांछित चल रहे अपराधियों एवं गोवंश तस्करो के विरुद्ध अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में रविवार को गैंग लीडर और उसके दो सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जिससे क्षेत्र में गो तस्करी मे लिप्त अपराधियों में हडकंप मच गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र से गोवंश तस्करी करने वाले गैंग लीडर अमर विश्वकर्मा पुत्र बेचू विश्वकर्मा निवासी 28वर्ष ग्राम माधोपुर थाना धीना जनपद चन्दौली व गैंग के सदस्यगण अर्जुन गुप्ता पुत्र कन्हैया साहू 25वर्ष व शेरु विश्वकर्मा पुत्र जयनरायण 26वर्ष निवासी ग्राम फेसुड़ा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0-92/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हे0का0 प्रेमबहादुर सिंह, का0 गौरव पटेल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

लार्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के ज़िला कार्यालय पर अहम बैठक सम्पन्न

चित्र
ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत दी गईं जिम्मेवारी  चंदौली । लार्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के ज़िला कार्यालय कैली रोड पर शनिवर को शाम 3:,00 बजे ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन आर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगे को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई। फ़ोटो: जिला कार्यालय पर बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन आर्या व अन्य वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की अक्षुणता एवम् प्रबलता को निरन्तर सात्विक गति देने के लिए संगठन के छः सूत्रीय विचारों को समाज मे बराबर पारदर्शी रखने हेतु तटस्थ रहना जरूरी है। जिसके बाबत दिए जिम्मेवारी की विवेचना हेतु हर महीने के पहले रविवार को ज़िला कार्यालय पर पर समीक्षा बैठक हेतु सबकी उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही दिए गए कर्तव्यों को सबको निष्ठा एवम् विश्वास के साथ निर्वहन करने की कड़ी चेतावनी दी। बैठक को सम्बल प्रदान करने वालों में सर्वश्री एडवोकेट रामजनम बागी, एडवोकेट रामसुभाष,एडवोकेट हीरा लाल हाई कोर्ट, वीरेंद्र कुमार भारती, आनन्द कुमार लल्लन कुमार, जगजीवन राम, अरविन्द कुमार पंकज, राजीव कनौजिया, संजय लाल , संजय ...

भोजापुर में साफ सफाई और नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

चित्र
शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान ने नही किया कोई पहल  ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से समस्या से निजात दिलाने की उठाई मांग न्दौली,सकलडीहा । जहां एक तरफ सरकार संचारी रोग से निपटने के लिए  अभियान चलाकर गावों में साफ सफाई में तेजी कर दी है वही भोजापुर में साफ सफाई व नाला निर्माण के अभाव में ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध जताया। प्रधान और विभागीय अधिकारियों से समस्या का निजात दिलाने की मांग उठाया है। फोटो : भोजापुर में साफ सफाई और नाला निर्माण को विरोध जताते ग्रामीण  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बीते कई माह से साफ सफाई कार्य नहीं होने से गली मुहल्ला में जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो गई है। यही नही नाली का निर्माण व टूटी नालियों का मरम्मत नहीं होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने साफ सफाई व नाला निर्माण की मांग को लेकर विरोध जताया। सांसद और विधायक से समस्या को दूर कराने की मांग किया।  इस मौके पर विरोध जताने वालों में पियूष यादव, संजय राय,चंद...

समाजसेवी राकेश रौशन का प्रयास रंग लाया, चमाचम हुआ मारूफपुर चौराहा

चित्र
हर साल बरसात के मौसम में राहगीरों को झेलनी पड़ती थी फ़ज़ीहत अब मिलेगी मुक्ति। चहनियां/चंदौली । कभी अपनी दुर्दशा पर वर्षों से आंसू बहाने वाला मारूफपुर चौराहा आज चमकने लगा। समाजसेवी पत्रकार राकेश यादव रौशन के प्रयासों से अब राहगीरों को कीचड़ और जलजमाव से जूझते हुए चौराहे से नहीं गुजरना पड़ेगा। फ़ोटो : मारूफपुर चौराहा की बदलती तस्वीर  मालूम हो कि विगत 27 जून, 2024 को राकेश रौशन के द्वारा चंदौली के कई समाचार पत्रों में " हल्की सी बरसात से झील बन जाता है मारूफपुर चौराहा " शीर्षक से ख़बर प्रकाशित करवाई गई थी। इसके साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर उन्हें मारूफपुर बाजारवासियों की जटिल समस्या से अवगत कराया गया।  जिसका असर शनिवार को तब देखने को मिला जब पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी अपने लाव लश्कर और मशीनों के साथ मारूफपुर चौराहे पर पहुंचे। आनन फानन में पानी जमा होने वाले स्थान पर ट्रकों से गिट्टियां और मिट्टियाँ गिरने लगी। देखते ही देखते जलजमाव वाला चौराहा चमकने लगा। जिससे मारूफपुर बाज़ार के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया।       बताते चल...

उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और पुरस्कार धनराशि देकर किया गया सम्मानित

चित्र
चंदौली।  लखनऊ लोक भवन में आयोजित वर्ष 2024 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम 05 स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख रुपए का सांकेतिक चेक एक टैबलेट प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किए जा रहे कार्यकम का लाइब स्ट्रीमिंग के माध्यम से मेधावी छात्रों को दिखाया गया। तपश्चात जनपद स्तर पर वर्ष 2024 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान कार्यकम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक, सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल तथा जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव की उपस्थिति में राज्य स्तर पर चयनित जनपद के मेधावी छात्र श्री आदर्श पाण्डेय पुत्र श्री चन्द्रकेश पाण्डेय कक्षा-10वीं उत्तीर्ण (97.00%) मां चकेश्वरी इ०का० लक्ष्मणगढ़, चन्दौली को रू,1.00 लाख का सांकेतिक चेक (जो कोषागार के माध्यम से लाभार्थी के खाते में प्रेषित) 01 टैबलेट, प्रशस्त्रि पत्र एवं मेडल तथा जनपद स्तरीय मेधावी सूची में चयन...

पुलिस अधीक्षक ने सैयदराजा थाने का किया औचक निरीक्षण

चित्र
रजिस्टर, रखरखाव, साफ सफाई, रात्रि गस्त, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों के सम्बंध में दिया आवश्यक निर्देश  चंदौली, सैयदराजा । शुक्रवार की रात्रि को  पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा थाना स्थानीय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।वहीं रिकॉर्डों को अद्यावधिक करने, साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।  थाना सैयदराजा का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश भी दिए।

चन्दौली पुलिस ने किया पैदल गस्त : संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों का किया चेकिंग

चित्र
चन्दौली।  जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण कस्बों सहित अन्य मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। इस दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई फोटो : पैदल गस्त करती चन्दौली पुलिस  वहीं चंदौली पुलिस ने आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को जागृत करने के लिए लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ हैं, परेशानी होने पर तत्काल सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। 

संचारी रोग से निपटने के लिए ब्लॉक प्रशासन ने कसी कमर

चित्र
सचिवों ,पंचायत सहायकों एवं सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश  चन्दौली, सकलडीह।  ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत ने संचारी रोग के रोकथाम को लेकर सचिवों ,पंचायत सहायकों एवं सफाई कर्मियों के साथ शुक्रवार को बैठक की।इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर नालियों की सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ब्लॉक मुख्यालय पर सचिवों, पंचायत सहायकों और सफाई कर्मियों के साथ बैठक करते बीडीओ के के सिंह  वहीं खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है.जिसको ध्यान में रखते हुए गांव में विशेष रूप से संचारी रोग के रोकथाम को लेकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और जल स्थान पर पानी की निकासी एवं नालियों की नियमित सफाई तथा समय-समय पर नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव और घास-पात की सफाई करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा सभी सचिव अपने कार्य क्षेत्र की निगरानी और पंचायत सहायक अपने-अपने ग्राम पंचायत की समस्याओं को लेकर तत्परता दिखाएं तथा किए गए कार्यों को प्रतिदिन ग्रुप ...

जिले की प्राकृतिक धरोहरों का स्कूल की दीवारों पर किया गया सचित्र चित्रांकन

चित्र
बच्चों को ज्ञानवर्धक पेंटिग और प्राकृतिक दृश्य करेंगे आकर्षित ग्रामीण बच्चे और आसपास के लोग स्कूल परिसर में आकर सेल्फी लेने को हुए मजबूर  चंदौली, सकलडीहा । पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार सकलडीहा में चंदौली जिले की प्राकृतिक धरोहर लतीफ शाह डैम, राजदरी जल प्रपात, देवदरी जल प्रपात चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण सहित सौर मंडल योगासन को चित्रांकन द्वारा स्कूल की दीवारों पर उकेरने का कार्य शुभम आर्ट ग्रुप प्रतापगढ़ द्वारा सोनाटा फाइनेंस प्रा लिमिटेड के सौजन्य से किया गया। फोटो : पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की दीवारों पर जिले की प्राकृतिक धरोहरों का चित्रांकन  सहायक अध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया की चंदौली जिले की प्राकृतिक धरोहर हमारे जिले की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है. इसे देखने दूर दूर से पर्यटक आते है. ये चित्रांकन पर्यटन को बढ़ावा देगा और जो लोग या बच्चें वहां नहीं जा सकते उन्हें भी जानकारी रहेगी की हमारे चंदौली में ऐसे भी स्थान है जो विदेशी पर्यटकों को चंदौली घूमने को लालायित करते है।साथ ही बच्चों को अपने जिले की भौगोलिक जानकारी होगी।  बच...

31 शीशी अवैध देशी शराब के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

चित्र
चन्दौली,सकलडीहा। क्षेत्र के इटवाँ गांव से टीपू सुल्तान पुत्र सैयद मोहिद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम व थाना स्थानीय को 31शीशी ब्लू लाईम देशी शराब के साथ शुक्रवार को 2:50 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-90/2024 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। थाना कोतवाली सकलडीहा पर पुलिस टीम के साथ टीपू सुल्तान  थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। जिसे हिरासत में लेते हुए गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्य विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में SO संजय कुमार सिंह, उ0नि0 शिवकुमार यादव, उ0नि0 जगदीश यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे 

आगरा में दो भाइयों की आत्महत्या के लिए सरकार जिम्मेदार : माले

चित्र
पुलिस का अमानवीय, क्रूर, दमनात्मक बर्ताव आत्महत्या का बना कारण लखनऊ , 28 जून। भाकपा (माले) ने पुलिस के उत्पीड़न व अवैध वसूली से तंग आकर आगरा में तीन दिनों के भीतर दो सगे भाइयों द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने दोषी पुलिसकर्मियों को सख्त सजा देने की मांग की है, जो मिसाल बने। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि योगी सरकार में पुलिस को दी गई खुली छूट ने हाथरस में दो निर्दोष भाइयों की जान ले ली। पुलिस का अमानवीय, क्रूर, दमनात्मक बर्ताव न सिर्फ हिरासत में मौतों, बल्कि बाहर भी आत्महत्याओं का कारण बन रहा है। कानून का राज खत्म हो गया है। इसकी जगह पुलिस राज और बुल्डोजर राज ने ले ली है। मानव अधिकारों और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हाथरस के सादाबाद थाना की पुलिस ने आगरा जिले के रूपधनु गांव के रहने वाले संजय को पहले उठाया। आरोप लगाया कि उसने अपने साले को किसी लड़की के साथ गायब हो जाने में मदद की थी। परिजनों के मुताबिक, उसे थाने में मारपीट के बाद दस हजार रिश्वत लेकर छो...

चन्दौली में गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

चित्र
चन्दौली,सकालडीहा । माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम ने शुक्रवार को वारंटी रामसेवक पुत्र मारकण्डेय बिन्द उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भोलापुर थाना धीना जनपद चन्दौली को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुट गयी।  थाना सकलडीहा पर पुलिस टीम के साथ रामसेवक  कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/5A/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 सम्बन्धित मु0नं0 459A/09 अ0सं0 14/02 थाना स्थानीय पर दर्ज है। जिसे माननीय न्यायालय ने विधि विरुद्ध पाए जाने पर अदालत ने जमानती वारंट भेजकर पेश होने को कहा था ।उसके बावजूद भी आरोपी पेश न हुआ तो  फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। जिसके आधार पर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम में निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उ0नि0 विजय राज चौकी प्रभारी नई बाजार, का0 किशन कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

चन्दौली में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

चित्र
एडीओ पंचायत नियामताबाद को कार्यों में लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी  एडीओ पंचायत शहाबगंज द्वारा योजनाओं की जानकारी सही नहीं बताने पर, एडवर्स इंट्री जारी चंदौली । जिला स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चयनित ग्रामों/ग्राम पंचायतों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।  कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते सीडीओ  बैठक के दौरान एडीओ पंचायत नियामताबाद मनोज सिंह द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एडीओ पंचायत शहाबगंज अरविंद सिंह द्वारा योजनाओं की जानकारी सही नहीं बताने पर एडवर्स इंट्री जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि मॉडल गांव की संकल्पना के तहत जो लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। मॉडल गांव में विद्यमान शौचालय को गतिशील बनाया जाए, साथ ही साथ मॉडल...

जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता : मुख्य विकास अधिकारी

चित्र
चंदौली । कलेक्टर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम विकास के कार्यक्रमों की गुरुवार को समीक्षा बैठक की गई। इसमें अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।  फोटो : कलेक्टर सभागार में खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी एस. एन. श्रीवास्तव  मनरेगा योजना अंतर्गत बनवाए जा रहे अमृत सरोवर,आंगनबाड़ी केंद्र,खाद्यान्न भंडारण भवन,नदियों का जीर्णोद्धार,खेल मैदान,सामुदायिक गौशाला,आयुर्वेदिक या होम्योपैथिक चिकित्सालय के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवंटित आवास के लाभार्थियों को समय से तीनों किस्तों का भुगतान करते हुए उनके आवासों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए खंड विकास अधिकारियों से कहा कि गांव में जाकर एरिया इंस्पेक्शन एप का सत्यापन लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कर ले अन्यथा माह जून का वेतन रोक दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ...

शिक्षा जैसी मंत्र से जुड़कर ही गरीब परिवार के बच्चे कर सकेंगे देश सेवा : डॉ. देवेन्द्र प्रताप

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा। क्षेत्र के   खडे़हरा गांव स्थित   अमर ज्योति सेवा केन्द्र पर जिला चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर संध्या यादव के नेतृत्व में गुरूवार को बनवासी बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता समर कैंप का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ठ अतिथि जे.पी रावत ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस दौरान बच्चों को पठन पाठन सामाग्री का वितरण किया गया। फोटो: अमरज्योति केन्द्र खडे़हरा में शिक्षा जागरूकता समर कैंप में बच्चों को संबोधित करते  मुख अतिथि डॉ. देवेंद प्रताप सिंह यादव   मुख्य अतिथि डा. देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसी मंत्र है। जिसमें हर गरीब का परिवार समाज के मुख्य धारा से जुड़कर देश सेवा कर सकता है। वही विशिष्ठ अतिथि जेपी रावत और चाइल्ड लाइन की जिला सुपरवाइजर संध्या यादव ने कहा कि शिक्षा से ही सर्व समाज का विकास संभव है। शिक्षा के बगैर व्यक्ति की पहचान शून्य है।  इस मौके पर वनवासी बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन व अन्य पठन-पाठन से संबंधित सामग्...

बाल श्रम करते 02 बच्चों का किया गया रेस्क्यू, जुर्माना के साथ की गई कार्यवाई

चित्र
च न्दौली । जनपद पुलिस के एएचटीयू टीम मुख्य आरक्षी रतन कुमार सरोज, आरक्षी कार्तिक चौधरी, आरक्षी राम जी धुसिया व श्रम प्रवर्तन अधिकारी से दिलीप कुमार मौर्य, द्वारा थाना क्षेत्र सैयदराजा व चंदौली में बाल श्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 02 बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया तथा नियोजकों को बाल श्रम न कराने हेतु हिदायत दी गई। जुर्माना एवम चालान की कारवाई श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंदौली द्वारा प्रचिलित है फोटो : पुलिस टीम और बाल श्रम टीम के साथ रेस्क्यू किए गए दो बच्चे 

दिव्यांगजन वित्तीय सहायता के लिए कार्यालय में जमा करें आवेदन : राजेश नायक

चित्र
चंदौली । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ शासन द्वारा दिव्यांगजन के लिए राज्य निधि से दिव्यांगजनों के हितार्थ निम्नलिखित 04 प्रकार की वित्तीय/आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान है। उ०प्र० के दिव्यांजनों द्वारा बनाये चित्रा, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एंव कार्यशालाओं के आयोजन हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना । उ०प्र० के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत / नृत्य / फिल्म /वियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हे राष्ट्रीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन में प्रतिभाग किये जाने एंव खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।  दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बेंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण (High Support Need Instrument) क्रय हेतु वित्तीय सहायता। उ०प्र० के दिव्यांगता जो गम्भीर बीमारियों के यथा-कैंसर, थैलासीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हो अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्र...

चन्दौली जिला जज, सीजेएम, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

चित्र
बंदियों की मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा, जाना हाल  प्रत्येक दशा में जेल में मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित, CCTV से मानिटरिंग करने का दिया निर्देश  चन्दौली। जिले के जिला जज चन्दौली सुनील कुमार, CJM चन्दौली दीपक कुमार मिश्र के साथ जिलाधिकारी चन्दौली निखिल टीकाराम फुंडे व पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया और जिले के बंद कैदियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल में पहुंच कर बैरकों की जांच की और बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बाबत भी जानकारी ली।  फोटो : जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण करते हुए चंदौली के जिला जज सीजेएम, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक  जिलाधिकारी चन्दौली ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। सब कुछ सामान्य ही रहा। इस दौरान जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। बंदियों के लिए अनुमन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाना प्रमुख है। पुलिस अधीक्षक  ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किसी भी दशा में न होने पाए। इस पर विशेष तौर...