लार्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के ज़िला कार्यालय पर अहम बैठक सम्पन्न

ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत दी गईं जिम्मेवारी 

चंदौली। लार्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के ज़िला कार्यालय कैली रोड पर शनिवर को शाम 3:,00 बजे ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन आर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगे को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई।

फ़ोटो: जिला कार्यालय पर बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन आर्या व अन्य

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की अक्षुणता एवम् प्रबलता को निरन्तर सात्विक गति देने के लिए संगठन के छः सूत्रीय विचारों को समाज मे बराबर पारदर्शी रखने हेतु तटस्थ रहना जरूरी है। जिसके बाबत दिए जिम्मेवारी की विवेचना हेतु हर महीने के पहले रविवार को ज़िला कार्यालय पर पर समीक्षा बैठक हेतु सबकी उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही दिए गए कर्तव्यों को सबको निष्ठा एवम् विश्वास के साथ निर्वहन करने की कड़ी चेतावनी दी।

बैठक को सम्बल प्रदान करने वालों में सर्वश्री एडवोकेट रामजनम बागी, एडवोकेट रामसुभाष,एडवोकेट हीरा लाल हाई कोर्ट, वीरेंद्र कुमार भारती, आनन्द कुमार लल्लन कुमार, जगजीवन राम, अरविन्द कुमार पंकज, राजीव कनौजिया, संजय लाल , संजय कुमार दिनकर सहित अन्य मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा