जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता : मुख्य विकास अधिकारी

चंदौली। कलेक्टर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम विकास के कार्यक्रमों की गुरुवार को समीक्षा बैठक की गई। इसमें अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 

फोटो : कलेक्टर सभागार में खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी एस. एन. श्रीवास्तव 

मनरेगा योजना अंतर्गत बनवाए जा रहे अमृत सरोवर,आंगनबाड़ी केंद्र,खाद्यान्न भंडारण भवन,नदियों का जीर्णोद्धार,खेल मैदान,सामुदायिक गौशाला,आयुर्वेदिक या होम्योपैथिक चिकित्सालय के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवंटित आवास के लाभार्थियों को समय से तीनों किस्तों का भुगतान करते हुए उनके आवासों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए खंड विकास अधिकारियों से कहा कि गांव में जाकर एरिया इंस्पेक्शन एप का सत्यापन लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कर ले अन्यथा माह जून का वेतन रोक दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा, योजना नहीं है बल्कि यह ग्रामीणों के रोजगार का सृजन का सशक्त माध्यम है। वहीं कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा कार्य की पूरी तरह से निगरानी की जाय और मनरेगा से संचालित योजनाऐं धरातल पर दिखाई दें, इसे सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया। 

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, डीसी मनरेगा, समस्त खंड विभाग अधिकारी, एडीओ पंचायत, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा