शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान ने नही किया कोई पहल
ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से समस्या से निजात दिलाने की उठाई मांग
न्दौली,सकलडीहा। जहां एक तरफ सरकार संचारी रोग से निपटने के लिए अभियान चलाकर गावों में साफ सफाई में तेजी कर दी है वही भोजापुर में साफ सफाई व नाला निर्माण के अभाव में ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध जताया। प्रधान और विभागीय अधिकारियों से समस्या का निजात दिलाने की मांग उठाया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बीते कई माह से साफ सफाई कार्य नहीं होने से गली मुहल्ला में जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो गई है। यही नही नाली का निर्माण व टूटी नालियों का मरम्मत नहीं होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने साफ सफाई व नाला निर्माण की मांग को लेकर विरोध जताया। सांसद और विधायक से समस्या को दूर कराने की मांग किया।
इस मौके पर विरोध जताने वालों में पियूष यादव, संजय राय,चंदन, राकेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ