दुनियावी व भौतिक लाभ के लिए करते थे अवैध व्यापार
चन्दौली। लखनऊ निवासी दो शराब तस्कर गैंग लीडर सुधीर कुमार गौतम पुत्र मेवालाल गौतम उम्र 31 वर्ष तथा गैंग सदस्य सचिन रस्तोगी पुत्र प्रेम प्रकाश रस्तोगी उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध थाना स्थानीय पर बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
अग्रलिखित अभियुक्तों को विगत माह में अवैध शराब के साथ गिरफ्तारी किये जाने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/24 धारा 60/63 आबकारी अधि0 419, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया था और अभियुक्तों को जेल भेजा गया था।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में
गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक चन्दौली मय हमराह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ