Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण

चंदौली। उ०प्र० सरकार की एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत दक्षता/कौशल विकास/उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत निर्धारित किये गये उद्‌देश्यों की पूर्ति हेतु चिन्हित किये गये ओ० डी०ओ०पी० उत्पादों के निर्माण हेतु चिन्हित जरी जरदोजी एवं चन्दौली काला चावल उत्पाद की विधा में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पारम्परिक कारीगरों/हस्तशिल्पियों एवं उद्यमियों को 10 दिवसीय निःशुल्क उचित प्रशिक्षण एवं आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराये जायेंगे।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत दक्षता/कौशल विकास/उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत जनपद चन्दौली में चिन्हित ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद (जरी जरदोजी एवं काला चावल) हेतु 350 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिसमें जरी जरदोजी के पात्र कारीगरों/हस्तशिल्पियों एवं उद्यमियों को लाभान्वित कराया जायेगा।

योजना आधार प्रमाणीकरण के आधार पर ऑनलाईन मोड में संचालित की जा रही है, जो मा० मुख्यमंत्री डैस बोर्ड पोर्टल की महत्वपूर्ण योजनाओं में भी सम्मिलित है।
उपरोक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पात्र कारीगर एवं हस्तशिल्प कारीगर विभागीय बेवसाईट-https://msme.up.gov.in/ पर दिनांक 30.07.2024 तक अपना आवेदन कर सकते है।

योजना की पात्रता की शर्ते निम्नवत् है :-

1. आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाईल नं०।
2. बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं आवेदक की पासपोर्ट साईज फोटो आदि।
3. आवेदक जनपद का निवासी होना चाहिये। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन करने की तिथि से की जायेगी।
4. आवेदक को दर्जी, लोहार, राजमिस्त्री, बढ़ई, कुम्हार, हलवाई एवं नाई आदि ट्रेडों अथवा दस्तकारी व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए।
5. योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त किये जाने हेतु किसी प्रकार की शैक्षिक योग्यता आवश्यक नहीं है।
6. परिवार का केवल एक सदस्य ही योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्र होगा।
7. योजनान्तर्गत पात्रता हेतु जाति एक मात्र आधार नहीं होगा। 
8. इस आशय का शपथ पत्र कि इससे पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट एवं मानदेय का लाभ नहीं लिया गया है।

अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, चन्दौली (नियर टाटा मोटर्स एजेन्सी धूरीकोट, चन्दौली) में सम्पर्क कर सकते है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ