Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तपीश के बाद भी मतदाताओ का कम नहीं हुआ जोश,खूब पड़े वोट

मतदान केन्द्रों पर लगे मतदान कर्मियों एवं पुलिस फोर्स तथा पैरा मिलिट्री फोर्स का एसपी ने किया धन्यवाद 

चंदौली।लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज की वोटिंग पूरी हो गई है। आज यानी 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्रशाषित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हुई। भीषण गर्मी मे भयमुक्त, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु जनपद के मतदान केन्द्रों पर लगे मतदान कर्मियों एवं पुलिस फोर्स तथा पैरा मिलिट्री फोर्स का डा.अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने उनके द्वारा जिम्मेवारी से किए गए कार्य/निर्वहन के लिए धन्यवाद किया। वहीं उन सबका स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

लोक सभा 76 चंदौली शाम 05 बजे से मतदान समाप्ति तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत।  380 मुगलसराय 56.11%, 381 सकलडीहा 58.93 %, 382 सैयदराजा 58.41 %, 385 अजगरा 65.17%, 386 शिवपुर 63.30% रावर्ट्सगंज लोक सभा के चकिया विधान सभा का मतदान प्रतिशत 383 चकिया 62.54 % रहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी, डा0ओ0पी0 सिंह द्वारा जनपद चंदौली के आदर्श मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय सैयदराजा,नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा व कंपोजिट विद्यालय कोदई चंदौली आदि विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

तत्पश्चात जनपद गाजीपुर में प्रा०वि०बरुईन जमानिया,प्रा०वि०राघोपुर क्षेत्र जमानिया, प्रा०वि०हरपुर क्षेत्र जमानिया,उर्दू मीडियम प्राइमरी स्कूल मथारा व राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानिया आदि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ