चन्दौली,
चकिया। थाना अन्तर्गत ग्राम मंगरौर के पास शुक्रवार को रात्रि 10:30 बजे के करीब माल वाहक वाहन व आटो से धक्का लगने के कारण किशन कुमार पुत्र रमाशंकर साहनी उम्र 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीआरवी वाहन से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा अभद्रता की गई । वहीं सूचना मिलते ही तत्काल चकिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा-बुझा कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा के बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
माल वाहक वाहन को कब्जे में लेकर परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नहीं है।
0 टिप्पणियाँ