05 जीवित व 01 मृत गोवंश के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार
चंदौली। जनपद के रास्ते विभिन्न राज्य व जनपदों में पशुओं की तस्करी करने वाले अपराधियों के प्रति कड़ा रूख अपनाते हुए चार पहिया वाहन नम्बर UP67Q5188 में 05 गोवंशो को पास कराने वाली एक फोर्ड फिगो एक पिक अप नम्बर UP62AT0962 बरामद करने के साथ-साथ 05 अभियुक्तों को बड़े ढाबे के पास से गुरूवार को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 136/24 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 429 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बुधवार को उ0नि0 रावेन्द्र सिंह मय हमराह लीलापुर रेलवे क्रासिंग पर मौजूद थे कि मुखबिर ने आकर बताया कि एक लाल रंग की चार पहिया वाहन नंबर UP67Q5188
मे मौजूद लोगों के लोकेशन से पीछे चली आ रही पिकअप नम्बर UP62AT0962 में लदे 06 पशु बिहार के रास्ते बंगाल में बध हेतु जा रहें हैं। पहले तो लाल रंग की चार पहिया वाहन को पकड़ा गया तब तक पीछे से पशुओं को लादी हुई पिकअप भी आ धमकी जिसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों चार पहिया वाहनों से कुल पशु तस्करी में लिप्त पांच अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है !
1सोनू पुत्र बाबूलाल सोनकर निवासी रेमा थाना अलीनगर जिला चन्दौली उम्र 23 वर्ष ।
2-सेराज अन्सारी पुत्र वहाब अन्सारी निवासी वीरी समशुद्दीनपुर थाना खुटहन जिला जौनपुर उम्र 24 वर्ष ।
3-सोनू गौतम पुत्र रामनायक निवासी मछलीगांव थाना बदलापुर जिला जौनपुर उम्र 25 वर्ष ।
4-शिवकुमार उर्फ शिवा सोनकर पुत्र मुन्ना सोनकर निवासी फगुईया थाना व जिला चन्दौली उम्र 22 वर्ष ।
5-श्रवण कुमार पुत्र सेवालाल यादव निवासी बसिला थाना व जिला चन्दौली उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस से पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गोवंशो को हमलोग वध हेतु बिहार के रास्ते पण्डुवा पश्चिम बंगाल ले जाते है। हमलोग गोवंशों के परिवहन में पहले भी कई बार जेल जा चुके है । वध हेतु ले जाये जा रहे गोवंशों से हमें अच्छा खासा पैसा मिल जाता है जिसे हम लोग आपस में बाट लेते हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी में पुलिस टीम में
गगन राज सिह प्र0नि0, उ0नि0 रावेन्द्र सिह चौकी प्रभारी मण्डी, उ0नि0 सूरज सिह चौकी प्रभारी नवही, हे0का0 सुनील सिंह, हे0का0 अनुज पाण्डेय, हे0का0 इन्द्रजीत प्रजापति थाना व जिला चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ