चंदौली। थाना मुगलसराय अन्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले उ0नि0 अमित सिंह , उ0नि0 पूजा कौर, उ0नि0 खुशबू यादव को डॉ.अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए तथा विकास को नई ऊचाईयों तक ले जाने के लिए हम सभी को सजगता के साथ समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है । पुलिस अधि0/कर्मचारीगण को समय-समय पर उनका मनोबल एवं हौसला अफजाई करने के लिए सम्मानित किया जाता रहेगा, जिससे अन्य पुलिस अधि0/कर्मचारीगण का भी अपने कर्तव्यों की गुणात्मक सुधार हेतु प्रयास करने का मन बनेगा और उत्साहित होकर अपना कार्य करेंगे ।
दर असल दिनांक 15.06.2024 को प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में आभूषण व नगदी बरामद किया गया था।
0 टिप्पणियाँ