चंदौली,
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के सुदांव गांव निवासी 22 वर्षीय कयूम सलमानी पुत्र बदरूद्दीन को नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में शनिवार को दोपहर 12.10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया वहीं अपहृता की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना सैयदराजा उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने दिनांक 12.06.2024 को तहरीर दिया कि उसकी नाबालिग लड़की को उपरोक्त ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तलाश जारी थी। जिसके क्रम में आज वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। मेडिकल मुआयना कराने के बाद लड़की को उसके परिजनों को सुपूर्द कर दिया जायेगा।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह, हे.का. रूपनरायण सिंह, का0 अजय पटेल, व म0का0 अर्चना त्रिपाठी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ