Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राहगीरों को निःशुल्क पानी पिलाना एक पुनीत कार्य :ओ.पी. सिंह

समाज के प्रबुद्ध नागरिक ऐसे कार्य का सहभागी बने और इस तरह के अन्य कई पुण्य कार्य कर मानवता के सच्चे मिशाल बने।

चन्दौली। नौतपा की भीषण गर्मी में राहगीरों को प्यास बुझाने के उद्देश्य से समाजसेवी हरिद्वार सिंह और शिव बच्चन सिंह के संयुक्त तत्वाधान में सदर पुलिस चौकी के उत्तर तरफ ओवर ब्रिज के नीचे निःशुल्क शीतल पेय जल का शुभारंभ 01अप्रैल 2024 को मीठा पानी पिलाकर किया गया। यह पुनीत कार्य अनवरत तीन महीने तक चलता रहा जिसका 30 जून सोमवार को समापन किया गया।

फोटो : सदर पुलिस चौकी के पास प्याऊ के समापन समारोह को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि ओपी सिंह 

समापन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि 
ओ.पी.सिंह ने बताया कि इन दिनों लोग गर्मी के सख्त तेवर से काफी परेशान रहे.सुबह सात बजे के बाद तीखी धूप लोगों को घर में रहने को मजबूर कर देती रही है .वहीं ग्यारह बजे के बाद से शाम चार बजे तक लोग घरों में कैद हो जाते रहे. जहां चट्टी चौराहों बाजारों में सन्नाटा छा जाता रहा। ऐसे में कोर्ट,कचहरी जिला मुख्यालय या अन्य अति आवश्यक कार्य पड़ने पर मजबूरन बाजारों में निकलने वाले प्याऊ के पास पहुंच कर अपना प्यास बुझाते रहे है. जिनके लिए निःशुल्क शीतल पेय जल और चकलेटी गुड रामबाण या संजीवनी या कहें कि जिन्दगी की एक बूंद साबित हुआ। जिले में ऐसे कई जगहों पर यह कार्य होने चाहिए. समाज के प्रबुद्ध नागरिक ऐसे कार्य का सहभागी बने. इस तरह के और कई पुनीत कार्य कर मानवता के सच्चे मिशाल बने।


विशिष्ठ अतिथि रामकेश सिंह ने तीन महीने तक चलने वाले इस पुण्य कार्य के व्यवस्थापको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घड़े का जल अमृत समान होता है. माटी की सौंधी सौंधी खुशबू का जो निर्मल और शीतल जल मिलता है वह पेट की विमारी के लिए रामबाण होता है।

वहीं सह संयोजक शिवबच्चन सिंह ने कहा कि सजीव-सृष्टि के लिए हमेशा जल का सर्वाधिक महत्त्व रहा है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जल है तो कल है। इसी को देखते हुए मन में विचार आया कि राहगीरों के लिए शीतल जल की समुचित व्यवस्था की जाए। भीषण गर्मी व तपन में किसी को शीतल जल से तृप्त करने से ज्यादा मानवता की सेवा और क्या हो सकती है।

इस दौरान श्रीराम यादव, अर्जुन आर्या, संतोष , शिवपूजन पटेल, श्रीनिवास, सूर्यनाथ, एडवोकेट चंद्रभानु सिंह, भुआल सिंह ,शिवबदन प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।
अध्यक्षता त्रिभूवन नारायण सिंह और संचालन नगीना सिंह ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ