वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन द्वारा बार सभागार में बुधवार को अभिनंदन समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला जज संजीव पाण्डेय ने कहा कि न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता अपना काम निष्ठा से करें। उन्होंने वकीलों से कहा ज़ब वह कोर्ट में किसी भी केस में अपीयर हो तो पूरी तैयारी और लेटेस्ट ला के साथ हो और कोर्ट को उस अनुरूप गाइडेन्स भी करें साथ ही न्यायिक अधिकारी लेटेस्ट ला का अध्ययन करने के बाद अपने निर्णय दे।
उन्होंने कहा एक जुलाई से अदालतो में 3 नये क़ानून लागू हो रहे है। न्यायिक अधिकारियो के लिए हाईकोर्ट और ट्रेनिंग सेंटर में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। बार एसोसिएशन से कहा कि वह भी अपने स्तर पर कार्यशाला आयोजित करें जिससे नए अधिवक्ताओ को उसका लाभ मिल सके। इसके लिए हमारी तरफ से जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसमे मदद की जाएगी।
इस अवसर पर जिला जज को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर बार की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारस बार अध्यक्ष अवधेश सिंह व संचालन महामंत्री कमलेश सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम में नेशनल ला यूनिवरसिटी के पूर्व कुलपति प्रो.वीसी निर्मल,सेंट्रल बार अध्यक्ष मुरलीधर सिंह महामंत्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, यूपी बार कौंसिल सदस्य हरिशंकर सिंह, दीनानाथ सिंह, राधेश्याम सिंह, अशोक सिंह प्रिंस, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, मंगलेश दूबे, राहुल सिंह (बड़ागाव), यामिनी शर्मा समेत काफ़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ