चन्दौली। भारतीय लोकतंत्र की एक अद्वितीय मिसाल सामने आई जहां शहाबगंज के निवासी मेखुरी मौर्य ने 108 वर्ष की उम्र में चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो सकलडीहा के अमावल गांव निवासी दो फूट का 26 वर्षीय चुनमुन भी मतदान कर पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना दिया है।इन दोनों मतदाताओं के मतदान के प्रति उत्साह और जोश देखने लायक था। वहीं अधिकारियों ने उन्हें प्राथमिकता देते हुए कतार में बिना खड़े किए मतदान करने का अवसर प्रदान किया।
श्री मौर्य जी ने बताया कि वह अपने जीवन के इस लंबे सफर में कई राजनीतिक और सामाजिक बदलाव देखे हैं। वे कहते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक के हर महत्वपूर्ण चुनाव में उन्होंने भाग लिया है।
वहीं उनके परिवार और गांव वाले मतदान की इच्छा का पूरा समर्थन किया।
सकलडीहा विकास खण्ड के अमावल गांव के सोनू का 26 वर्षीय दो फूट का बेटा चुनमन ने भी अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान कर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया। चुनमुन के इस पहल का सभी ने सराहना किया। यही नही सकलडीहा कोतवाल संजय कुमार सिंह भी चुनमुन के साथ फोटो खिंचवाकर चुनमुन का हौसला बढ़ाया।
लोकतन्त्र में मतदान करना भारतीय लोकतंत्र की ताकत और इसकी जड़ों की गहराई को दर्शाता है। उनका यह कदम सभी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक और प्रेरित करता रहेगा। यह घटना जनपद चन्दौली के इतिहास में एक विशेष स्थान रखती है और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
0 टिप्पणियाँ