Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आठ लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

चन्दौली,चकरघट्टा। थाना क्षेत्र के शमशेरपुर पुलिया माइनर के पास पिपराही से रविवार को एक व्यक्ति को प्लास्टिक की पिपिया में 08 लीटर नाजायज देशी कच्ची शराब ले जाते हुये राजाराम पुत्र स्व0 रामलखन 55 वर्ष नि0 ग्रा0 पिपराही थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 35/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

फोटो: थाना चकरघट्टा पर पुलिस टीम के साथ राजाराम 

थाना प्रभारी चकरघट्टा धीरेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व ने बताया कि चौकी प्रभारी मझगांवा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक प्लास्टिक की एक पिपिया में 08 लीटर नाजायज देशी कच्ची शराब लेकर जा रहा है जिसे देर न करते हुए युवक को गिरफ्तार करते हुए शराब बरामद कर लिया गया। वहीं हिरासत में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार, का0 रोहित कुमार,
 का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ