चन्दौली,
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगावा गांव के पास से शनिवार को रात्रिगस्त के दौरान श्रवण कुमार यादव उर्फ बंगा पुत्र संकठा यादव उम्र 35 वर्ष निवासी तीरगावा थाना स्थानीय से 315 बोर के अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाई की गई।
बलुआ थाना प्रभारी शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को मुखविर से सूचना मिली कि ग्राम तिरगाँवा मे सत्यनारायण यादव की कुटिया के पहले बने पंपिंग सेट के पास एक व्यक्ति अवैध तमंचा व कारतूस के साथ बैठा है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी मारूफपुर मय हमराह तत्काल पहुंचकर घेरान्दी करके उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है, के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 78 /2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण मे गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हत्या,लूट व अन्य गम्भीर अपराध से सम्बन्धित आधा दर्जन से अधिक अभियोग उसके विरूद्ध पंजीकृत है इसलिए वह अपनी सुरक्षा हेतु अवैध तमंचा व कारतूस रखा है।
उपरोक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 78/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2. मु0अ0स0-592/12 धारा 392/120B/411/420/467/471/41/414 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
3. मु0अ0स0-351/13 धारा 3(1) यूपी गुण्डा अधिनियम थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
4. मु0अ0स0-12/19 धारा 323/427/506 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
5. मु0अ0स0-356/20 धारा 401 भादवि थाना केराकर जनपद जौनपुर
6. मु0अ0स0-357/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर
7. मु0अ0स0-118/21 धारा 147/148/149/302/34/120बी भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
8. मु0अ0स0-119/22 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
9. मु0अ0स0-66/12 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
बरामदगी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार मिश्र, उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी मारूफपुर, का0 प्रवीण कुमार सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ