Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बंजर भूमि पर निर्मित दीवार पर एसडीएम ने चलवाया बुल्डोजर, मची खलबली

चंदौली,चहनियां। सकलडीहा तहसील के खण्डवारी गांव में बंजर भूमि पर अवैध निर्माण पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया। इस कार्यवाही से अवैध अतिक्रमणकारियो में हड़कम्प मच गया।

फोटो: खंडवारी गांव में जेसीबी से दीवार ध्वस्त कराते एसडीएम अनुपम मिश्र 

खण्डवारी गांव सभा मे गाटा संख्या 277 रकबा 0.093 हेक्टेयर भूमि बंजर के नाम से दर्ज है । जिसे जलजीवन मिशन के तहत पानी टँकी निर्माण के लिए आवंटित की गई थी । जिस पर पानी टँकी के लिए बोरिंग भी कर दिया गया । लेकिन उक्त जमीन पर कुछ लोगो द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया । जिसकी जानकारी होने पर एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने राजस्व टीम को भेजकर मौका मुआयना कराया।

वहीं मंगलवार की दोपहर को राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार,लेखपाल सुभाष,विजय यादव ,आलोक पाण्डेय,प्रधानपति सतीश गुप्ता व बलुआ फोर्स के साथ जेसीबी लेकर जा धमके।राजस्व टीम ने पहले एसडीएम व प्रधानपति के मौजूदगी में नापी कराया ।जिसमे जो हिस्सा में अवैध निर्माण था उसे ढहा दिया । अतिक्रमण पर कार्यवाही के बाद अन्य कब्जाधारियों में हड़कम्प मच गया ।

 इस संदर्भ में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि गांव सभा की सरकारी भूमि पर भू माफियाओं व प्लाटरो द्वारा अवैध कब्जा किया गया था । जो मुक्त कराया गया है । साथ ही और जमीनों को चिन्हित करते हुए उसको भी कब्जा मुक्त कराया जायेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ