Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिला सहित दो अन्तर्राज्जीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली-NCR में करते थें सप्लाई।

चंदौली,डीडीयू नगर। जीआरपी पुलिस के जवानों द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 से 19.964 किग्रा नाजायज गांजा के साथ महिला सहित दो अंतर्राज्जीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जूट गई। बरामद गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में करीब 7 लाख 50 हज़ार रुपये बताई गई है।

फोटो : जीआरपी थाने में पुलिस टीम के साथ 
परमानंद वारीक और सुमित्रा मिर्धा

दरसअल, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर, रेलवे में अपराध नियंत्रण के लिए जीआरपी पुलिस के जवान द्वारा स्टेशन तथा सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5/6 के पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध महिला और पुरुष को देखा। जवानों ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में नाजायज गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद जवानों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम परमानंद वारीक और सुमित्रा मिर्धा बताया है, जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


यहां होता था गांजे की सप्लाई

जीआरपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे, उड़ीसा प्रान्त के आस-पास के जिलों से अंजान व्यक्तियों से गांजा खरीदते है और ट्रेनों के माध्यम से उक्त गांजे को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित यूपी प्रान्त में बेच कर अवैध धन अर्जित करते थे। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से गांजा तस्करी जैसी अपराधों में कमी आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ