Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली में सिंचाई विभाग की उदासीनता से अधर में लटकी धान की रोपाई : विजयकांत पासवान


किसानों का फोन नही उठा रहे सहायक अभियंता व जल लेखाकार 

धान का कटोरा कहे जानें वाले व काला चावल और गेहूं से प्रदेश, देश और यहां तक ही नहीं विदेशों में भी अपना स्थान बनाने वाला चन्दौली जिला आज पानी किल्लत से जूझ रहा है और यहां के सिंचाई विभाग के अधिकारी झूठ पर झूठ बोलकर किसानों की खेती धान की रोपाई से दिलग्गी कर रहे हैं।

फोटो : विजयकांत पासवान (भाकिमसयू जिलाध्यक्ष) की फाइल फोटो 
 
चंदौली, जनपद में किसानों के खेत में धान की रोपाई और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता को लेकर किसान नेताओं ने काफी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में सटीक संवाद के जिला ब्यूरो से उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ धान की रोपाई काफी प्रभावित हो रही वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी झूठ पर झूठ बोले जा रहे है।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू और वाराणसी मण्डल सलाहकार पिंटू पाल ने आरोप लगाया कि गुरुवार को सुबह 8:00 बजे सहायक अभियंता और जिलेदार ने फोन पर बताया था कि राइट कैनाल में 5 फुट पानी चल रहा और 6 फुट लेफ्ट में चल रहा है। मगर दिन भर में किसान भाइयों की बातों से पता चला कि राइट के किसी भी ब्रांच में पानी नहीं आया।

फिर सहायक अभियंता को फोन लगाया गया तो उनका फोन नहीं उठा। जल लेखाकार को लगाया गया तो वह भी फोन नहीं उठाएं।
बाद में किसी तरह मालूम हुआ की राइट बिल्कुल बंद है अभी 4 दिन बाद इसे चलाया जाएगा।

सूत्रों ने इसका कारण यह बताया कि मूसाखांड़ का एक ही गेट काम कर रहा है इसलिए लतीफ साहब बियर का वाटर लेवल मेंटेन नहीं हो पा रहा है।राइट और लेफ्ट बारी बारी से चलाए जाएंगे।

इस झूठ में शामिल है सहायक अभियंता राकेश तिवारी और अधिशासी अभियंता सर्वेश सिंहा तथा जिलेदार राजकुमार।सिंचाई पर भी गवर्नमेंट और उसके अधिकारी उदासीन हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ