Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खड़ेहरा में भूमि सीमांकन करने पहुंची टीम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

बगैर मुआवजा दिये मकान तोड़ने पर ग्रामीणों ने दी आन्दोलन की चेतावनी 

चंदौली,
सकलडीहा। चंदौली सकलडीहा चहनिया मार्ग चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर है। उसी क्रम में खड़ेहरा गांव में मकान को तोड़कर सड़क चौड़ी करण का कार्य किया जा रहा था कि ग्रामीणों ने रोक लगा दिया। कहा कि जब तक रिहायसी मकानो और जमीनों का मुआवजा नहीं मिल जाता है तब तक हमलोग मकानो को तोड़ने नहीं देंगे। बुधवार को डीएम के निर्देश पर पहुंचे राजस्व व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की आक्रोश के कारण वापस लौट गये। 

फोटो: खड़ेहरा गांव में सड़क चौड़ीकरण के लिये पहुंची राजस्व टीम व पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से मनमानी ढ़ग से नापी कराया जा रहा है। राजस्व टीम की ओर से अभिलेख में दर्ज सड़क से अधिक जमीन लिया जा रहा है। वर्षो से मकान बनाकर रह रहे ग्रामीणों के सामने छत विहिन होने का डर है। ग्रामीणों का आरोप है कि बगैर मुआवजा जबरजस्ती तोड़ने की धमकी दिया जा रहा है। ऐसे में परिवार और बच्चों के सामने रोजी रोटी के साथ रहने सोने की परेशानी खड़ी हो गई है।

वही डीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने बताया कि सड़क के मध्य से 12 मीटर सड़क के लिये दोनो ओर भूमि का अधिग्रहण करना है। इसके तहत 184 लोगों को मुआवजा दिया जायेगा। लेकिन करीब 45 लोग मुआवजा की जद में नहीं है। जिसका विरोध कर रहे है। जबकि दूसरी बार सीमांकन किया जा चुका है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते मकान तोड़ने से पूर्व मुआवजा दिलाने की मांग किया। बगैर मुआवजा दिये तोड़ने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बातया कि नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

इस मौके पर अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी महेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, धर्मेन्द्र मौर्या, विजय जायसवाल,अनिल गुप्ता आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ