एक माह पूर्व पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया गया था अंजाम
रमरजाय चौराहे के पास से मिली सफलता
चंदौली,धानापुर। क्षेत्र के तोरवां गांव में एक माह पूर्व पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमे रखे प्रिंटर की चोरी मे शामिल वांछित अपराधी को रमरजाय चौराहे से शनिवार को पूर्वान्ह 8.00 बजे गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष धानापुर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व तोरवा गांव में पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमे रखे प्रिंटर की चोरी हो गई थी। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर दो युवकों के विरुद्ध थाना हाजा पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला कारागार में निरूद्ध किया गया था.
फरार चल रहे दूसरे वांछित की तलाश जारी थी. उ०नि० रमेश यादव मय टीम द्वारा मुखबिर खास के इशारे पर अब्बु उर्फ प्रीतम बिन्द पुत्र उमाशंकर बिन्द 28 वर्ष निवासी ग्राम गौड़ीहार थाना बबुरी जनपद चन्दौली को रमरजाय चौराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पूछताछ में उक्त अभियुक्त ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए बता रहा कि साहब मैं तथा मेरा साथी जो मेरा भांजा लगता है, हम दोनों मिलकर चोरी करने के लिये पंचायत भवन में घुसे थे और वहां से प्रिन्टर को चुरा लिया था तभी गांव के लोगों ने देख लिया तो मैं मोटरसाईकिल लेकर भाग गया था और मेरा साथी पकड़ा गया था में तभी से लुक छिप कर रह रहा था।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह, उ0नि0 रमेश यादव, हे०का० संजय सोनकर, हे०का० संतोष गिरी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ