रुपयों का खेप लेकर जा रहा था कोलकाता
चन्दौली,डीडीयू नगर । रविवार की देर रात प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 पर रेलवे और जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान एक युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रूपए बरामद किए है. पकड़ा गया युवक बरामद रुपयों के बारे में कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया हैं. जिसकी सूचना आयकर विभाग को देकर आवश्यक कानूनी कारवाई प्रचलित है.
पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी श्यामजीत सिंह के अनुसार
जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम के रविवार की रात को प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्यां एक पर एक युवक संदिग्ध हाल में खड़ा दिखाई दिया. टीम ने पास जाकर जब युवक से पूछताछ की तो वह कुछ सही जवाब नहीं दे पाया.
शक के आधार पर जब युवक के पास मौजूद पिट्टू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से नोटों की गड्डी बरामद हुई. इसके बाद टीम उसे जीआरपी थाने ले आई. जहां पूछताछ के दौरान उसकी पहचान,गोपीगंज (भदोही) निवासी गौरव सेठ के रूप में हुई.
सीओ जीआरपी ने बताया कि रुपयों के बाबत युवक से कागजात मांगे लेकिन वह कुछ भी नही दिखा पाया. युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए. वो उसके मालिक है, आयकर विभाग को इसकी सूचना दी और आगे की कारवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ