एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने टेट का किया विरोध

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अर्हता प्राप्त करके ही बना था शिक्षक - रामदिलास 

चंदौली, सटीक संवाद। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता के अव्यावहारिक फैसले के विरोध में एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपा. 


फोटो: जिलाधिकारी को ज्ञापन देते शिक्षक 



जिलाध्यक्ष रामदिलास ने कहा 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेट परीक्षा से अर्हता साबित करने के फैसले को गलत बताया. कहा शिक्षक भर्ती के समय अर्हता प्राप्त करके ही शिक्षक बना था. नौकरी के बीस पच्चीस साल बीतने के बाद बच्चों को शिक्षा देते हुए और विभागीय कार्यों को करते हुए टेट परीक्षा पास करना बहुत ही मुश्किल कार्य है. 


इस अवसर पर जिलामंत्री ज्ञान चंद्र कांत, अरुण रत्नाकर, निठोहर सत्यार्थी, विनय कुमार, ओमप्रकाश भारती, प्रेम प्रकाश त्यागी, निर्मल सिंह, कल्लू राम, दिलीप कुमार, अरविंद कौशल, अजय भारती, संजीव कुमार, अरुण प्रकाश, ओमप्रकाश मेहरा, गोविंद कुमार, रंजीत कुमार, रेखा रानी, सूबेदार, जितेंद्र साहनी, साधन देव, बीरेंद्र राम, दीपक आजाद, चंद्रमा राम रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा