चंदौली में गैर जनपदीय युवक असलहा के साथ पकड़ाया
घटना को अंजाम देने आया था, मंसूबे पर फिरा पानी
चन्दौली, जिले के थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को लक्ष्मणगढ पुलिया पर 315 बोर के असलहा व जिन्दा कारतूस के साथ गैर जनपदीय युवक को पकड़ कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया.
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मुकेश चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी ग्राम लालपुर गुवान (पट्टी) थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी के रुप में हुई. जनपद चंदौली में घटना अंजाम देने आया था. पुलिस की सक्रियता से उसके मंसूबे पर पानी फिर गया.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार,.उ0नि0 अमरनाथ साहनी, का0 अमरेश सिंह, का0 अनुज कुमार वर्मा, का0 रोहित यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे।