Chandauli news: रोड नहीं तो वोट नहीं, विधायक सांसद लापता

हसनपुर से सरौली की रोड जर्जर, ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप, अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के चहनियां क्षेत्र के महमदपुर, जलालपुर वासियों का हसनपुर संपर्क मार्ग से महमदपुर सरौली रोड जर्जर होने को लेकर रविवार को गुस्सा फूट गया और रोड नहीं तो वोट नहीं, विधायक सांसद लापता का बैनर लगाकर प्रदर्शन करने लगे. वहीं गंभीर आरोप लगाया कि यह समस्या हमारे विधायक और सांसद के संज्ञान में होने के बाद भी अनसुना किया गया है.

फोटो: महमदपुर (जलालपुर) में प्रदर्शन करते ग्रामीण 

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक सांसद गांव में जब वोट लेना होता है तब दिखाई देते हैं और जब काम निकल जाता है, तो वह गांव में कभी दिखते नहीं हैं. मुख्य मार्ग हसनपुर से महमदपुर, सरौली तक की रोड इतनी जर्जर हो चुकी है कि राहगीर से लेकर बूढ़े जवान और पढ़ने वाले बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं. बारिश के मौसम में गांव में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है. 



इसकी शिकायत 15 वर्षों से लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की गई पर किसी ने इसकी सुध नहीं ली. लाचार होकर हम लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा. जब तक इस जर्जर रोड की मरम्मत नहीं कराई जाती है, हम लोगों का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा.

धरने में योगेश यादव, अवनीश यादव, आदित्य यादव, विनय यादव ,गोपाल यादव,संगम यादव, संजय यादव, विनय, सोनू यादव, अमित यादव, दुर्गेश यादव, डब्बू, रेखा, रामजस, राकेश यादव शामिल रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा