कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस सभी जिला मुख्यालयों पर श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा- आसपा

सामाजिक समरसता और समानता बढ़ाने का संकल्प, समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश 

लखनऊ, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के संयुक्त तत्वावधान में 09 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा. इस दौरान उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा. चंदौली जिला मुख्यालय पर कल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होना है. इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि मा0 कांशीराम समाज सुधारको में से एक थे. उन्होंने दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया. वे सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक असमानताएं और भेदभावपूर्ण रवैये से काफी आहत होकर सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया. उनका जीवन आज भी सामाजिक समरसता और समानता के लिए प्रेरणास्रोत है.उनके बताए रास्ते पर चलने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जायेगा.

इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु, अर्जुन प्रसाद आर्य, सम्यक तत्वदर्शी महाराज, सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, चकिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ नन्दलाल महादेवन, रामचन्द्र राम, अवधेश कुमार भारती, शशांत कुमार , संघर्ष सूर्यवंशी, आकाश जाटव, दिवाकर जाटव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा