Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा पीजी कॉलेज में 5 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए

स्नातक स्नातकोत्तर की हो रही परीक्षाएं, परीक्षा को लेकर महाविद्यालय सजग है: प्राचार्य 

चंदौली। सकलडीहा पीजी कॉलेज में सोमवार को 5 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है. विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा समय सारणी के अनुसार स्नातक/स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा 2025 हो रही है।

महाविद्यालय सुचिता पूर्ण नकल विहीन व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराये जाने हेतु कटिबध्द है. गेट पर सघन चेकिंग की जा रही, वहीं हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है.

प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय पर नियमावली एवं उत्तर प्रदेश शासन के अधिनियमों के अनुसार ही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराये जाने हेतु कटिबध्द है. 

यदि कोई भी छात्र परीक्षा नियमावली का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए इसकी सूचना विश्वविद्यालय एवं शासन को प्रेषित कर दी जाएगी. परीक्षा को लेकर महाविद्यालय सजग है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ