पुलिस पहले तो मामले का लीपापोती करना चाही, सुर्खियों में आने के बाद सकते में आई, ग्रह नक्षत्र खराब और पति-पुत्र पर जान का खतरा बताकर नगदी सहित कीमती जेवरात ले गए थे।
चन्दौली,धानापुर। थाना क्षेत्र के तोरवां गांव के ज्योति देवी पत्नी चन्द्रभूषण प्रजापति से बलाय दूर करने के नाम पर नगदी सहित कीमती जेवरात ठगी करने का मामला बीते दिनों प्रकाश में आया था। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए रविवार को अमरा गेट के पास से ठगहार पति पत्नी को मय मॉल सहित गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस पहले तो मामले को दबाकर लीपापोती करना चाही, लेकिन सुर्खियों में आने के बाद सकते में आई।
इस खबर को भी पढ़ें - नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई*: सावित्री ने समाज को नई दिशा दी और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: रामसुभाष।
फोटो: थाना धानापुर में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार ठगहार पति व पत्नी
इस खबर को भी पढ़ें - भाई विनय का दुनिया से अचानक से चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति और गहरा आघात है : पिंटू पाल
बता दें कि बीते 31 दिसंबर को तोरवां निवासिनी ज्योति देवी पत्नी चन्द्रभूषण प्रजापति द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकनी गांव के आरती देवी व उमेश नाम के दोनों पति पत्नी हैं, और गोदना गोदने का काम करते हैं।
इस खबर को भी पढ़ें - तूं पोस्टर लगवाते रहो सुर्ख़ियों में आने के लिए मेरे तो संस्कार ही अखबार बने हुए हैं- पिंटू पाल
हाल ही में हमारे घर आए और मुझसे बातें करते हुए कहे कि तुम्हारा ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा है और तुम्हारे पति-पुत्र पर जान का खतरा मंडरा रहा है। जिसे दूर करने के नाम पर 2,500 रुपये नगदी सहित पायल, लाकेट और नथुनी कीमती जेवरात बहला फुसला कर व धोखा देकर लेकर चले गये।
इस खबर को भी पढ़ें - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ: जागरूकता हेतू निकाली गई बाइक रैली, एआरटीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पूछताछ के दौरान दोनों पति पत्नी द्वारा बताया गया कि हम लोग ग्राम तोरवां में गये थे और वहीं पर एक महिला के घर पर पहुंचे जिसका नाम ज्योति था हम लोगों ने ग्रह नक्षत्र खराब होने व उसके पति व बच्चे के साथ अनहोनी व जान का खतरा बताकर अपने झांसे में ले लिया और उससे उसके पहने हुए गहने पायल, लाकेट, नथुनी व 2500 रूपये नगद लेकर चल गये।