भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस : अजय राय

नेताजी जी सुभाष चन्द्र बोस शहीदे आजमभगतसिंह , सुखदेव , राजगुरु , अशफाकुल्लाह खां , चन्द्रशेखर जैसे अनेक योद्धा की तरह अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से खत्म करना चाहते थें

चकिया,(चंदौली)। अंग्रेजी हुकूमत के जाने के बाद जो आजादी मिली उसमें संविधान , लोकतंत्र व कल्याणकारी योजनाएं मिली थी उसे भी आज की सरकार द्वारा खत्म करने की कोशिश हो रहीं हैं यह भाजपा राज में हिन्दुत्व व वित्तीय पूंजी का गठजोड़ से हो रहा हैं ! आज हमारे देश में कुछ मुट्ठी भर कार्पोरेट घरानों के फायदे के लिए सरकार काम कर रहीं. सांस्कृतिक मंच" के द्वारा आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को आदित्य नारायण पुस्तकालय चकिया के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के १२९वीं जन्मदिवस पर एआईपीएफ राष्ट्रीय फ्रंट कमेटी सदस्य अजय राय ने बोलते हुए कहा सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीदे -ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

एआईपीएफ नेता अजय राय ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद लगातार भारत पर टैरिफ व अन्य निर्देश देकर हमला कर रहीं हैं। हमारी संप्रुभता खतरें में हैं। सुभाष चंद्र बोस ने ऐसे राज की कल्पना की थी जिसमें साम्राज्यवाद खत्म हों और किसानों , मजदूरों सहित तमाम लोगों के लिए संविधान , लोकतंत्र और जनकल्याणकारी योजनाओं की रक्षा हो। वह कम समय में ही देश के लिए मर मिटने की प्रेरणा दिए।

भगत सिंह विचार मंच के प्रवक्ता श्याम बिहारी सिंह ने उद्घाटन में कहा कि आज का दौर महत्वपूर्ण है। इसलिए "भारत का सांस्कृतिक मंच" भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीद -ए-आजम भगत सिंह के त्याग बलिदान और जोशीले कार्यवाहियों को प्रेरणा स्रोत तो मानता ही है, साथ ही उनके सपनों ,विचारों, सिद्धांतों व कर्तव्य दर्शन के साथ मेहनतकश अवाम के हितों को केंद्र में लेकर जनता को संगठित कर देश की आजादी हासिल करने के प्रति अपनी जान की बाजी लगा देने व देश की आजादी को समझौते से नहीं जनता की ताकत से हासिल करने में विश्वास के प्रेरणा स्रोत मानता है। 

जन विमर्श में प्रमुख रूप से डॉक्टर मिश्रीलाल , सुदामा पांडे , रामजी यादव,
अलियार प्रधान, वसीम अहमद, पूनम भारती, तेजबलि अनपढ़, जगजीवन लाल जीवन ,आनंद माया मार्गदर्शी, अब्दुल कलाम बनारसी, शिवदास अनपढ़, शशि रंजन कृष्णा चंद्रमा ने कविता से जोश भरने में अपनी अपनी- अहम अहम भूमिका निभाए।
साथ ही कवि बन्धुओ को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता राधेश्याम जायसवाल एवं संचालक "भगत सिंह विचार मंच" के संयोजक डॉक्टर मिश्रीलाल पासवान ने किया। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा