चंदौली के मुगलसराय पुलिस ने चोरी और झपटमारी के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, साथ ही दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। वहीं इनके कब्जे से 1 पीली धातु का आभूषण, 17 मोबाइल फोन, 23,000 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि 22 फरवरी 2026 को हमीदपुर में मोबाइल झपटमारी के अभियुक्त इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहे हैं। वीडीए कॉलोनी के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को रोका गया, भागने के प्रयास में एक बाइक पलट गई और सभी पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने चोरी के मोबाइल, जेवर और नकदी होने की बात स्वीकारी।
गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मण (24 वर्ष, जाल्होपुर रमना, वाराणसी) के कब्जे से 4 एंड्रॉयड फोन, 1 कीपैड फोन, 21,000 रुपये, 1 मंगलसूत्र बरामद हुआ है। उसके खिलाफ जौनपुर में पुराना मुकदमा और चंदौली में 3 नए मुकदमे दर्ज हैं।
विशाल उर्फ कतवारू (22 वर्ष, जाल्होपुर रमना) के कब्जे से 2 एंड्रॉयड फोन, 1 कीपैड फोन, 1,000 रुपये।अजय (24 वर्ष, जाल्होपुर रमना): 2 एंड्रॉयड फोन, 1 कीपैड फोन, 1,000 रुपये।
दो बाल अपचारी के कब्जे से प्रत्येक से 2 एंड्रॉयड और 1 कीपैड फोन बरामद।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सुरज रावत, धर्मदेव सिंह, सीताराम यादव, वीरेन्द्र सिंह सहित 11 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। सभी अभियुक्त हिरासत में, विधिक कार्यवाही जारी।
0 टिप्पणियाँ