ट्यूबवेल से घर जाते समय छः आठ लोगों ने चाय की दुकान पर पीटा तो तिलमिलाया
मुगलसराय पुलिस ने 24घंटे में दबोचा,हत्या के प्रयास से किया था फायरिंग
पैसे के लेनदेन का था पुराना विवाद,जिंदगी मौत से जूझ रहे चार लोग
चंदौली के मुगलसराय पुलिस ने छेमियां गोलीकांड के आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह को सहजौर से पहले भीखपुर रौना रोड अंडरपास के पास से धर दबोचे है।उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। यह घटना पैसे के पुराने लेनदेन विवाद से जुड़ी थी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
मुगलसराय थाना क्षेत्र में सहजौर-छेमिया मार्ग पर 28 फरवरी 2026 को रात करीब 10 बजे यह गोलीकांड हुआ। पूर्व प्रधान सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने गोलू यादव पर पिस्टल से फायर किया, जिसमें बीच-बचाव करने आए कृष्ण यादव (25), सोनू यादव (24), अक्षय यादव (25) और अन्य को गोली लगी। चारों घायल युवक वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।एक की स्थिति विशेष रूप से नाजुक है। सीने और जांघ में गोली लगने से वे जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। आरोपी फरार था, लेकिन सोमवार को गिरफ्तार हो चुका है, जिससे इलाके में तनाव कम हुआ। प्रारंभिक जांच में पैसों का लेन-देन मुख्य कारण सामने आया है।
इस गोलीकांड से सहजौर-छेमिया गांव में दहशत फैल गई थी, परिजन रोते बिलखते रहे। पुलिस की तत्परता से अब स्थिति नियंत्रित है।पूछताछ में सूर्य प्रकाश ने बताया कि वह ट्यूबवेल से घर लौट रहा था, चाय दुकान पर तेज रफ्तार में आए 6-8 लोगों ने उसे पीटा तो गुस्से में असलहा लाकर फायरिंग कर दी।
उसके बाद वह बिहार भाग गया था। आज 2 मार्च को सहजौर से पहले भीखपुर रौना रोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार हुआ।अभियुक्त पर पहले मु0अ0स0-34/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। वर्तमान मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक चन्द्रकेश शर्मा,उ0नि0 मुंशी यादव।हे0का0 संतोष साह, का0 मनीष कुमार यादव शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ