पुलिस को गुमराह करने के लिए तीन लोगों पर कराया था फर्जी मुकदमा, 80 बीघा जमीन का लालच और पुराना मुकदमा वजह
चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में 5 मार्च 2026 को 28 वर्षीय किसान विशाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या हुई। पुलिस ने 7 मार्च को खुलासा किया कि हत्या उसके बड़े भाई विवेक सिंह ने ही 80 बीघा जमीन का लालच और एक पुराना मुकदमा को लेकर किया। विवेक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गांव के तीन लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। विवेक को हिरासत में ले लिया गया है।
विशाल सरसों की फसल कटाई के बाद फार्महाउस पर सो रहे थे। हमलावरों ने कनपटी पर गोली मारी थी। दोनों भाइयों के नाम 80 बीघा जमीन थी। विवेक कुछ जमीन बेचना चाहता था, विशाल विरोध कर रहा था। एक मुकदमे ने तनाव बढ़ाया। विवेक की तहरीर पर जांच हुई, तो उसकी भूमिका संदिग्ध हुई। आधा दर्जन टीमें लगीं, हत्या में प्रयुक्त असलहा व चोरी गया सीसीटीवी DVR बरामद।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर खुद मामले की निगरानी की। पुलिस जल्द पूर्ण खुलासा करेगी, अन्य आरोपियों को भी पकड़ेगी। मामला भाई के जमीन की लालच और रंजिश का साफ उदाहरण।
आरोपी विवेक सिंह ने बताया कि वह दो भाई थे वह बडा भाई तथा मृतक उसका छोटा भाई था, पहले घर के हर कार्य में उसकी राय ली जाती थी। कुछ समय पहले अभियुक्त हत्या के अभियोग में जेल गया था, तब से उसका घर में मान सम्मान खत्म हो गया था। लगभग चार माह पहले घर की एक जमीन 75 लाख रुपये में बेचे जाने के उपरान्त जो भी धनराशि अभियुक्त को हिस्सेदारी में मिली थी वह उसने खर्च कर लिया।
अन्य आवश्यकता पर छोटे भाई से मांगने पर छोटे भाई द्वारा लगातार बेइज्जत व जलील किया जा रहा था इसी बात से आहत होकर अभियुक्त द्वारा अपने छोटे भाई को मारने की योजना बनायी जा रही थी । यदि वह मर जाता तो सारी सम्पति व मृतक द्वारा लगभग 01 माह पहले करायी गयी 25 लाख की एफ.डी भी अभियुक्त की हो जायेगी ।
अभियुक्त ने होली के दिन व अगले दिन 05.03.2026 की सुबह से बहुत शराब पी लिया था और तभी मृतक द्वारा घर में काम कर रहे नौकरो के सामने अभियुक्त को बहुत बेईज्जत किया गया । अभियुक्त द्वारा शराब के नशे में दिनाँक 05.03.2026 को समय लगभग 1.30 बजे के करीब घर के हाल में चौकी पर सो रहे अपने छोटे भाई के सिर में पीछे गोली मार दिया गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी ।
घटना के तुरन्त बाद अभियुक्त द्वारा सीसीटीवी के डी.वी.आर व पिस्टल को घर के अंदर भूसे में छिपा दिया गया । बाद मे दिनाँक 06.03.2026 को सुबह लगभग 04.00 से 04.30 बजे के बीच मौका पाकर मोटर साईकिल से ले जाकर नहर किनारे तालाब में फेक दिया था ।
0 टिप्पणियाँ