Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बुरादे में छिपाकर चंडीगढ़ से बिहार जा रही 22 लाख की शराब पकड़ाई

5 शातिर तस्कर दबोचे, सैयदराजा पुलिस की सतर्कता 

चन्दौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सतत अभियान चलाते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 2224.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 5 अभियुक्तों को दबोच लिया गया।

वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनपद में विशेष अभियान तेज कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर NH-02 हाइवे के जेठमलपुर तिराहा सम्राट होटल के पास चेकिंग शुरू की। लगभग 7-10 मिनट बाद एक सफेद फॉर्च्यूनर (HR 12 AF 0056) और उसके पीछे आइसर ट्रक (GJ 14Z 5585) को रोका गया।

ट्रक और फॉर्च्यूनर की तलाशी में 'पोटाश' लिखे 167 टीन डिब्बों में लकड़ी के बुरादे के बीच छिपी रॉयल चैलेंज और ऑल सीजन ब्रांड की शराब बरामद हुई। कुल 108 टीन में 1438.56 लीटर रॉयल चैलेंज तथा 59 टीन में 785.88 लीटर ऑल सीजन शराब (180 ml प्लास्टिक बोतलें और 750 ml शीशी) मिली। अनुमानित कीमत 22.50 लाख रुपये है।

पूछताछ में मुख्य संचालक देवेन्द्र राठी और सुमित ने कबूला कि वे चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया से शराब लोड कर बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। पकड़े जाने से बचने को टीन पर 'पोटाश' कोडिंग की और बुरादे में छिपाया। फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल ट्रक को रास्ता साफ करने के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त हरियाणा, मध्य प्रदेश से हैं।

आइसर ट्रक (GJ 14Z 5585), सफेद फॉर्च्यूनर (HR 12 AF 0056)
अन्य: 6 मोबाइल फोन, 5,030 रुपये नगद बरामद हुआ। थाना सैयदराजा में मु0अ0सं0-138/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज। पुलिस ने 'नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए नेटवर्क तोड़ने का संकल्प लिया है।

पुलिस टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार व स्वाट प्रभारी में निरीक्षक रामजनम यादव अन्य हे0कां0 नसीरुध्दीन हुमाँयू, बृजेश चौहान, गोविन्द मिश्र, वीरेश कुमार, आशीष मिश्रा, अरविन्द भारद्वाज आदि शामिल थे। यह कार्रवाई चन्दौली को शराब तस्करी का हॉटस्पॉट बनाए रखने वालों को चेतावनी है, जहां पहले भी करोड़ों की शराब पकड़ी जा चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ