खोर, देवरापुर व भोजापुर में अवैध गांजा बिक्री,महिला एवं लड़कियां असुरक्षित
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के 75 गांवों की चौबीस घंटे निगरानी के लिए 23 दरोगा और लगभग 50 सिपाही तैनात किए जाने के बावजूद हाल के तीन महीनों में हुई चार बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
1 फरवरी: डेढ़ावल चौकी क्षेत्र के रानेपुर गांव में एक मिठाई दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग चार हजार रुपये नकद और करीब दस हजार रुपये की मिठाइयां चुरा लीं।
3 फरवरी: सघन तिराहे के पास सैदपुर के सरीफपुर निवासी गायत्री देवी से दो युवकों ने सोने का झुमका एवं 1,500 रुपये छीन लिए।
19 फरवरी: सरेहुआ गांव में दिनदहाड़े अनिल प्रताप पांडेय के घर से लगभग 70 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात (दो जोड़ी सोने की हार, चार कंगन, चार साखियाँ, चार अंगूठियाँ) गायब हो गए।
2 मई: सकलडीहा रेलवे स्टेशन से बहरवानी गांव निवासी राहुल राजभर की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई; घटना के 15 दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीट इंचार्ज व सिपाही गश्त कम करते हैं, जिससे चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं। साथ ही पूर्व में सक्रिय रहे पिछले कोतवाल के दौरान पशु तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाये गए अभियानों की गति वर्तमान समय में धीमी पड़ गई है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ अधिकारी अवैध कब्जा कराने में संलिप्त हैं और इसके बदले में मोटी रकम वसूली जा रही है।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि चोरी के मामलों की जांच के लिए संबंधित थाना व यक्ष को निर्देश दे दिए गए हैं और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
खोर, देवरापुर व भोजापुर में अवैध गांजा बिक्री की शिकायत
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के खोर, देवरापुर और भोजापुर गावों में अवैध रूप से गांजा बेचे जाने की आरोपित शिकायतें ग्रामीणों द्वारा कई बार सीओ व थानाध्यक्ष के पास दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस का तत्परता दिखाई नहीं दे रही, जिससे नशीले पदार्थों की बिक्री इलाके में जारी है। नशाखोर आते जाते रहते हैं जिससे महिला एवं लड़कियां असुरक्षित महसूस करती हैं। सीओ ने कहा कि शिकायतों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ