चंदौली, 21 मई 2026 — वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज यातायात पुलिस ने मुख्य मार्गों पर व्यापक कार्रवाई की। आलमपुर व चंधासी कोयला मंडी सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग व ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध निगरानी तेज की गई।
पुलिस टीम ने सड़क पर आवागमन बाधित करने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की। आज कुल 566 वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया, जिनमें नो पार्किंग नियम उल्लंघन के 324 चालान, हेलमेट न पहनने पर 85 चालान और 6 वाहनों को सीज किया गया। ब्रेथ एनालाइज़र से जाँच में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1 चालक के खिलाफ भी चालान किया गया। इन कारवाईयों में कुल 9.35 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
पुलिस ने बताया कि पिछले 12 दिनों में कुल 4,194 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर 75.71लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर निरन्तर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, मादक पदार्थ व शराब सेवन कर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।
0 टिप्पणियाँ