Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली में ट्रेलर के गुप्त केबिन से 90 लाख का गांजा बरामद

बिहार के दो तस्कर धराए,बिहार से वाराणसी ले जाया जा रहा था

चन्दौली जिले में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान ने रंग दिखाया। थाना मुगलसराय पुलिस ने 9 मई 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे वीआईपी गेट क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर अमल करते हुए बिहार से वाराणसी सप्लाई के लिए आ रहे ट्रेलर को घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रेलर के डाले में मॉडिफाई किए गए गुप्त बाक्सों से कुल 8 बोरों में 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार मूल्य 90 लाख रुपये आंकी गई।

तस्करों की शातिर चालाकी नाकाम
संदिग्ध सफेद ट्रेलर (नंबर JH02 BJ 9528) को पराग डेयरी के पास बैरियर पर रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 07 पर घेराबंदी कर वाहन रोका और तलाशी ली। गुप्त कम्पार्टमेंट से भारी मात्रा में गांजा मिला, जो बिहार के अरवल जिले से लादकर वाराणसी ले जाया जा रहा था। ट्रेलर समेत पूरा माल जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार तस्करों का कबूलनामा
गिरफ्तार अभियुक्तों में ड्राइवर अखिलेश कुमार (36 वर्ष, ग्राम चिरैयाटांड, थाना अरवल, बिहार) और खलासी अरविंद कुमार (42 वर्ष, दरियापुर, थाना रामपुर चोरम, अरवल, बिहार) शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट लाइन में काम करने वाले वे बिहार के परिचित 'जग्गल उर्फ जितेन्द्र' के लालच में फंस गए। जितेन्द्र ही पूरा नेटवर्क चलाता है, मोबाइल से रास्ते में निर्देश देता था, लेकिन डिलीवरी पॉइंट की पूरी जानकारी नहीं दी गई। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 232/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू।

पुलिस टीमों का कमाल
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उ0नि0 शिव पूजन बिन्द, चौकी प्रभारी रेलवे कॉलोनी, उ0नि0 सूरज कुमार, चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर, हे0का0 अरविंद यादव, अभिषेक दुबे,का0 रोहित यादव, अमित कुमार, मोहन सैनी
स्वाट व सर्विलांस टीम में 
स्वाट प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव,
उ0नि0 आशीष मिश्रा, हे0का0 अरविंद भारद्वाज, रामा नंद यादव, राणा प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह, प्रेम प्रकाश यादव
का0 अजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार, मनीष कुमार, नीरज मिश्रा शामिल रहे।यह कार्रवाई चन्दौली पुलिस की सतर्कता का प्रतीक है, जो अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में लगी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ