Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रत्येक गर्भवती महिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए- आर जगत साईं

चन्दौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने जिला स्वास्थ्य समिति की ज़ूम बैठक में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया और कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर पंजीकरण कराकर सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए।
फोटो : आर जगत साईं (मुख्य विकास अधिकारी चंदौली)

मुख्य विकास अधिकारी ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को भी शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ संचालित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी नवजात या गर्भवती महिला को टीकाकरण से वंचित न रखा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आशाओं को सक्रिय करने का आदेश दिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवाओं को बढ़ाकर अधिक से अधिक मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार उपलब्ध कराने पर बल दिया, जिससे अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव कम होगा और सेवाएँ सुलभ बनें।

उन्होंने कहा कि मरीज के साथ सेवा भाव अपनाया जाए और आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित सभी सरकारी योजनाओं को ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ धरातल पर लागू किया जाए। संबंधित अधिकारियों को जनजागरूकता बढ़ाने, सर्वे समयबद्ध पूरा करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश भी दिए गए।

ज़ूम बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई के राय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ