Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरियाणा-यूपी से बिहार तक फैला गैंग नेटवर्क ध्वस्त

चंदौली पुलिस और STF आगरा ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा

चंदौली। अपराध की दुनिया में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अलीनगर पुलिस और STF आगरा की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित गैंगस्टर संदीप पुत्र जशवंत, निवासी खरद अलीपुर, थाना हिसार, जनपद हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे आगरा के मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना अलीनगर में दर्ज मु0अ0सं0 02/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। उसकी गिरफ्तारी के बाद थाना अलीनगर पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक
संदीप का आपराधिक इतिहास केवल एक जिले तक सीमित नहीं था, बल्कि वह विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के जरिए अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ चंदौली में पहले भी आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से गैंग के संचालन और आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 02/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना अलीनगर, चंदौली।
मु0अ0सं0 39/2022, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 420 IPC, थाना अलीनगर, चंदौली।
मु0अ0सं0 40/2022, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अलीनगर, चंदौली।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैले नेटवर्क पर सीधा प्रहार है। लगातार अपराध में लिप्त ऐसे गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

संयुक्त टीम की भूमिका
थाना अलीनगर पुलिस टीम में निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, उ0नि0 गिरीश चंद्र राय, हे0का0 अनिल यादव, का0 राहुल सिंह व STF आगरा टीम में 
उ0नि0 योगेंद्र सिंह, हे0का0 रामनरेश, हे0का0 ब्रजराज, हे0का0 नवीन प्रताप सिंह, हे0का0 कृष्णवीर सिंह थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिल सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ