चंदौली में 6बाइकें बरामद, 5 तस्कर पकड़ाए
चंदौली, 07 जून 2026 — सदर कोतवाली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कबूलनामा है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, अस्पतालों, कचहरी परिसर, बाजार व रेलवे स्टेशनों की रेकी कर मौके पर वाहन चोरी करते और बाद में नंबर प्लेट बदलकर या हटाकर बाइकें बिहार के शराब तस्करों को बेच देते थे।
प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में 06.06.2026 को धरौली–बिहार मार्ग पर बैरियर चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर दो संदिग्ध मोटरसाइकिलो पर सवार व्यक्तियों को रोका गया। उनके पास वाहन के वैध कागजात न होने पर तकनीकी व चेसिस नंबर सत्यापन किया गया, जिससे दोनों मोटरसाइकिलें चोरी पाईं गईं। पकड़े गए पहले दो आरोपियों की पहचान छबीले राजभर (उदयरामपुर, थाना चैनपुर, कैमूर, बिहार) व अभिषेक कुमार उर्फ फौजी (कल्यानीपुर, थाना चैनपुर, कैमूर, बिहार) के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि उनके साथी पीछे-पीछे आ रहे हैं।
सूचना पर नाकेबंदी कर तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया
अभी कार्रवाई के बाद पुलिस ने नवीन मंडी व नवही मार्ग पर घेराबंदी की, जहाँ तीन अन्य व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आते दिखे। भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए अन्य तीनों की पहचान शुभम कुमार (रतनपुरा), विशाल राय (नई बाजार) व राहुल राय (नई बाजार) के रूप में हुई।आरोपियों के कब्जे से कई मोटरसाइकिलें मिलीं जिनकी तकनीकी जाँच व बीडी से पता चला कि वे थाना चन्दौली, थाना सैयदराजा व थाना सकलडीहा क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक बाइक खराब हो जाने पर मझवार रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी छोड़ दी गई थी। पुलिस की निशानदेही पर वह बाइक भी बरामद कर ली गई, जिससे कुल 6 बाइक बरामद हो गयी।
1- स्प्लेंडर — UP67 AC 8431
2- स्प्लेंडर — UP67 AH 9366
3- मोटरसाइकिल — UP67 W 5675
4- प्लेटिना — BR26 E 6650
5- मोटरसाइकिल — UP67 C 0037
6- पल्सर — UP67 AJ 2784
सदर कोतवाली ने कुल छह बाइकों के मामले में मु.0अ0सं0 290/2026 के अंतर्गत धाराएँ 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई आरंभ कर दी है। कुछ गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से दर्ज अन्य मामले भी मौजूद हैं। प्रभारी निरीक्षक पाण्डेय ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों तथा बाइकों की खरीद करने वाले तस्करों की पहचान के लिए आगे की गहन जांच जारी है।
0 टिप्पणियाँ