Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा तहसील में नया अध्याय, पहली महिला एसडीएम बनीं आकांक्षा सिंह,फरियादियों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

चंदौली। सकलडीहा तहसील में पहली बार किसी महिला अधिकारी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का पदभार संभाला है। 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी आकांक्षा सिंह ने गुरुवार को सकलडीहा एसडीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना होगी।

मूल रूप से जौनपुर जिले की निवासी आकांक्षा सिंह ने कहा कि तहसील आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तहसील में लंबित सभी राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही भूमि संबंधी विवादों और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नई एसडीएम की नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता की उम्मीद बढ़ी है।

"सकलडीहा तहसील की नव नियुक्त उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट किया है कि अब फरियादियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही सभी लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि आमजन को त्वरित राहत और न्याय सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ