चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया गया है। जिसमें कुल मिलाकर 11 निरीक्षक और उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया हैं।
एसपी आकाश पटेल द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को पुलिस कार्यालय से हटाकर वाचक, पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक, थाना अलीनगर तथा निरीक्षक राज कुमार को पुलिस कार्यालय से साइबर थाना भेजा गया है।
अतिरिक्त निरीक्षक दयराम गौतम को थाना अलीनगर से विवेचना सेल, अपराध शाखा स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव को यूपी-112 से थाना सैयदराजा, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह को थाना नौगढ़ से थाना बलुआ, तथा उपनिरीक्षक योगेन्द्र नाथ यादव को पुलिस लाइन से थाना अलीनगर में नई तैनाती दी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को थाना सैयदराजा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक रामबाबू शुक्ल को पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा भेजा गया है।
स्थानांतरण सूची में उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय को थाना चकरघट्टा से संबद्ध मॉनिटरिंग सेल से मॉनिटरिंग सेल तथा उपनिरीक्षक धनश्याम वर्मा को थाना चकरघट्टा से संबद्ध पुलिस लाइन से पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह स्थानांतरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं। नई तैनाती वाले सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ